https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


Stringer24 News

जनसुनवाई में अवैध रेत उत्खनन पर तत्काल रोक लगाकर कार्यवाही की मांग


सालीचौका नगर परिषद अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15, ग्राम केशला स्थित दूधी नदी में पोकलेन मशीन द्वारा डंफर एवं ट्रॉली से अवैध उत्खनन अंधाधुंध तरीके से किया जा रहा है। इस आशय की शिकायतें पूर्व में बरसात के समय किसान सभा की सहावन इकाई द्वारा की गई थीं। आंदोलन की चेतावनी देते ही यह गतिविधि कुछ समय के लिए बंद हो गई थी।

केशला और सहावन के ग्रामवासियों की आज की शिकायत

दिनांक 30 दिसंबर 2025, मंगलवार को केशला एवं सहावन गांव के निवासियों ने आरटीआई से प्राप्त जानकारी में पाया कि यहां कोई भी रेत खदान स्वीकृत नहीं है। इसके बावजूद अवैध उत्खनन किया जा रहा है, जिससे नदी का कटाव आबादी ग्राम की ओर बढ़ रहा है और भविष्य में बहुत बड़ी क्षति हो सकती है। इस अवैध उत्खनन को तत्काल रोककर कठोर कार्यवाही किए जाने की मांग की गई है।

इसी खदान से सहावन होते हुए जनकपुर मुख्य मार्ग तक डंफर चल रहे हैं, जिससे प्रधानमंत्री सड़क एवं पीडब्ल्यूडी रोड उखड़ गई है। ग्रामीणों ने उक्त सड़कों की मरम्मत किए जाने का भी आग्रह किया है।

कलेक्टर के समक्ष जनसुनवाई में उपस्थित

जनसुनवाई में सहावन से जनपद पंचायत चीचली की अध्यक्ष श्रीमती राधा अहिरवार, कमलेश कुमार अहिरवार, किसान सभा से नरेश वर्मा, भोजराज पटेल, परसोत्तम लोधी, लक्ष्मीनारायण अहिरवार, मुल्लू अहिरवार, तथा अवैध खनन स्थल वार्ड क्रमांक 15 ग्राम केशला से मध्य प्रदेश किसान सभा के यश कुमार वर्मा, शुभम वर्मा, मन्नालाल धानक, हल्के ठाकुर, तुलाराम धानक उपस्थित रहे।

समस्या का समाधान नहीं होने की स्थिति में आंदोलन की रूपरेखा बनाए जाने का निर्णय लिया गया है।

जगदीश पटेल
मध्य प्रदेश किसान सभा
मो. 9827986787

© Stringer24 News | सत्य और समाज के बीच की कड़ी
Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर