https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


📰 STRINGER24 NEWS

सत्य और समाज के बीच की कड़ी

सीतारेवा नदी में खनन करने वाला ग्रुप कौन?
मोहपानी के कितने चेहरे होंगे बेनकाब?

सीतारेवा नदी में अवैध खनन कौन चला रहा है? यह सवाल अब ग्रामीणों, पंचायतों और पूरे क्षेत्र की चर्चाओं का केंद्र बन चुका है। सूत्रों के अनुसार इस पूरे खेल के पीछे एक संगठित खनन ग्रुप सक्रिय है, जिसकी पहुंच गांव से लेकर ठेकेदारों तक बताई जा रही है।

खास बात यह कि इस ग्रुप में मोहपानी के कई लोग भी शामिल होने की चर्चा तेज है। कितने लोग? कौन-कौन? किसकी शह पर खनन? ये सवाल अब और गहराते जा रहे हैं।

🔍 सूत्रों का दावा:
– रात के समय मशीनों की आवाज लगातार सुनी गई।
– 2–3 वाहन नदी किनारे नियमित आते-जाते देखे गए।
– एक ‘कोर ग्रुप’ सक्रिय है, जिसमें मोहपानी से जुड़े कई नाम बताए जा रहे हैं।

प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़ी कर रही है। लेकिन गांवों के अंदर चर्चा यह है कि जल्द ही बड़ा खुलासा होने वाला है, और कई नाम सार्वजनिक हो सकते हैं।

📌 सनसनीखेज खुलासा जल्द

STRINGER24NEWS की स्वतंत्र जांच में मिले तथ्यों के आधार पर नाम – नेटवर्क – लिंक – पूरी चैन उजागर की जाएगी। यह रिपोर्ट पूरे जिले में हलचल मचा सकती है।

🔜 जल्द होगा सनसनीखेज खुलासा… जुड़े रहें STRINGER24 NEWS के साथ…
© STRINGER24 NEWS | सत्य और समाज के बीच की कड़ी
Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर