https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


STRINGER24NEWS

जनता की आवाज़, सच के साथ

ये है जीआरएस चंद्रभान शर्मा के हाथों की सफाई?

एक महीने में 50,000 रु से अधिक की राशि उड़ाई?
जनपद चांवरपाठा, जिला नरसिंहपुर


चांवरपाठा विधायक के क्षेत्र में पंचायतों में किस कदर खेल चल रहा है, इसका अंदाज़ा ग्राम पंचायत रमपुरा में अपलोड किए गए साफ-सफाई के बिलों को देखकर लगाया जा सकता है।

जनवरी माह में साफ-सफाई के नाम पर 50,000 रुपये से अधिक की राशि खर्च दर्शाई गई!

कागज़ों में गांव चमक रहा है... लेकिन ज़मीनी हालात चीख-चीख कर सच्चाई बयान कर रहे हैं। नालियों की हालत जस की तस, कचरे के ढेर मौजूद, और सफाई का नामोनिशान नहीं।

क्या है यह गहरी समझ?

गांव में चर्चा है कि हीरालाल कुर्मी और जीआरएस चंद्रभान शर्मा के बीच गहरी यारी काम कर रही है। शायद यही कारण है कि जनता की आंखों में धूल झोंकते हुए एक महीने में पचास हजार रुपये की होली खेल दी गई।

सवाल यह है — क्या यह प्रशासनिक लापरवाही है या योजनाबद्ध आर्थिक खेल?

फोटोकॉपी के नाम पर भी खेल?

सिर्फ साफ-सफाई ही नहीं, फोटोकॉपी के बिलों के नाम पर भी हजारों रुपये की संदिग्ध निकासी दर्शाई गई है। बिलों को नियम विरुद्ध तरीके से अपलोड कर भुगतान दिखाया गया।

अगर फोटोकॉपी और साफ-सफाई के नाम पर इस तरह रकम निकाली जा सकती है, तो पंचायत के खजाने की असली चाबी आखिर किसके हाथ में है?

जवाबदेही कौन तय करेगा?

  • क्या जनपद स्तर पर मॉनिटरिंग हो रही है?
  • क्या जिला पंचायत अधिकारी जांच करेंगे?
  • क्या भुगतान की तकनीकी और वित्तीय जांच होगी?
या फिर फाइलों में “नियम अनुसार” लिखकर मामला शांत कर दिया जाएगा?

गांव की गंदगी से ज्यादा बदबू अगर कहीं है… तो वह जवाबदेही की कमी में है।

© Stringer24 News | सत्य और समाज के बीच की कड़ी.
Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर