https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

STRINGER24NEWS
सत्य और समाज के बीच की कड़ी

वरिष्ठ पत्रकार अवधेश चौकसे का जन्मदिवस शुभचिंतकों के बीच मनाया गया

सालीचौका। नगर के ख्यातिलब्ध एवं वरिष्ठ पत्रकार अवधेश चौकसे का 57वां जन्मदिवस पोडार चौराहा स्थित बजरंग होटल में शुभचिंतकों, मित्रों, पत्रकारों, समाजसेवियों एवं स्थानीय व्यवसायियों की मौजूदगी में उत्साहपूर्वक मनाया गया।

इस अवसर पर उपस्थित शुभचिंतकों ने श्री चौकसे को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

अवधेश चौकसे पिछले कई दशकों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और क्षेत्रीय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं। उनके जन्मदिवस पर उपस्थित लोगों ने उनके पत्रकारिता जीवन एवं सामाजिक सरोकारों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

जन्मदिवस समारोह में कामरेड जगदीश पटेल पचामा, संतोष सिंह राजपूत आड़ेगांव कला, लाल भैया बजरंग कैटर्स, केसर सिंह गुर्जर पोडार, प्रीतम सिंह पटेल खेरुआ, डॉ नारायण मेहरा, रामकुमार ‘रामू’ राय, मानक लाल मनु, पवन पटेल बजरंग होटल, हल्केवीर, रणवीर सिंह, राहुल परमार, अरविंद मेहरा पूर्व सरपंच खमरिया, अनवर अली, दुर्गेश अहिरवार, राजकुमार ‘राजा’ पत्रकार, राजेश कुमार ब्रजेश कुमार,सहित अनेक स्नेहीजन, मित्र, पत्रकार, समाजसेवी एवं स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे।

समारोह के दौरान सभी ने श्री अवधेश चौकसे को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।

© Stringer24 News | सत्य और समाज के बीच की कड़ी
Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर