https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


सत्य और समाज के बीच की कड़ी

जिला पंचायत सीईओ पर पुजारी से अभद्रता व मारपीट का आरोप

बरमान रेत घाट की घटना से जिले के पुजारी-ब्राह्मणों में आक्रोश

नरसिंहपुर। सोशल मीडिया पर मौजूद जानकारी के मुताबिक: जिले की प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए बरमान रेत घाट पर कथा एवं पूजन कार्य कराने वाले पंडित कैलाश चंद्र मिश्रा ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) पर अभद्रता, गाली-गलौज एवं मारपीट के आरोप लगाए हैं।

पंडित मिश्रा का कहना है कि रेत घाट पर कथा-पूजन के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने उनके साथ अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया और खुलेआम गाली-गलौज की। आरोप है कि सीईओ ने यह कहते हुए अपमानित किया कि “रेत में गाड़ दूंगा” और कथित रूप से दंड बैठक भी लगवाई।

पंडित कैलाश चंद्र मिश्रा के अनुसार, घटना के दौरान एक अन्य व्यक्ति के साथ भी मारपीट की गई, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।

इस घटना के सामने आने के बाद जिले के पुजारी एवं ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। समाज के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारी के व्यवहार को निंदनीय बताते हुए इसे धार्मिक भावनाओं और सम्मान पर हमला करार दिया है।

आक्रोशित पुजारी-ब्राह्मणों ने मामले में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं कड़ी कार्रवाई की मांग करने का निर्णय लिया है।

© Stringer24News | सत्य और समाज के बीच की कड़ी
Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर