https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

विशेष रिपोर्ट 

आखिर ग्राम पंचायत रातिकरार में सरपंच सुनीता और भरत के बीच पर्दे के पीछे कौन सी खिचड़ी पक रही थी?

क्या सचिव और GRS भी थे हिस्सेदार? आखिर खिचड़ी में घी गया कहां?

ग्राम पंचायत रातिकरार की गलियों में एक ही सवाल गर्म है— आखिर सरपंच सुनीता और भरत के बीच कौन सी खिचड़ी पक रही थी, और वह भी इतनी चुपके-चुपके?

पंचायत के अंदरूनी कामकाज अक्सर जनता से दूर, बंद कमरों में होता है, मगर इस बार हवा कुछ और कह रही है। जो खबरें सामने आ रही हैं, वे बताती हैं कि यह खिचड़ी इतनी साधारण नहीं थी…

पंचायत सूत्रों की मानें तो इस खिचड़ी में सिर्फ सरपंच और भरत ही नहीं, सचिव और GRS भी हिस्सेदार दिखाई दे रहे हैं!

दावे सिर्फ आरोपों तक सीमित नहीं हैं! Stringer24News को मिले दस्तावेज़ और रिकॉर्ड बताते हैं कि दाल में काला ही नहीं… यहां तो पूरी दाल काली पकाई गई थी!

बजट के वितरण से लेकर निर्माण कार्यों की फाइलों तक, कई बिंदुओं पर ऐसे तथ्य मिले हैं जो यह संकेत देते हैं कि रातिकार पंचायत में “गबन की खिचड़ी” लंबे समय से धीमी आंच पर पकती रही।

लेकिन सबसे बड़ा सवाल…

इस खिचड़ी में घी कौन डाल रहा था — और घी आखिर गया कहां? अब इसकी गंध दूर-दूर तक पहुंचने लगी है। गांव के लोग भी अब पूछने लगे हैं कि “काम तो कागज में पूरा दिखता है, गांव में नज़र क्यों नहीं आता?”

Stringer24News की जांच टीम ने कुछ ऐसे दस्तावेज़ हासिल किए हैं जिनके सामने आने के बाद पूरी पंचायत चिंता में है!

जल्द ही यह भी सामने आएगा कि असली मास्टरमाइंड कौन था — खिचड़ी पकाने वाले हाथ कितने थे, और घी किसने पी लिया।

© Stringer24 News | सत्य और समाज के बीच की कड़ी.
Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर