रेलवे स्टेशन नरसिंहपुर में मनाया गया बाबा साहेब का महापरिनिर्वाण दिवस
6 दिसंबर 2025 — बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में रेलवे हॉस्पिटल नरसिंहपुर एवं रेलवे स्टेशन नरसिंहपुर में भारत संविधान के निर्माता, भारत रत्न, महामानव डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को विनम्र श्रद्धांजलि एवं सत-सत नमन अर्पित किया गया। उनके छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया।
डॉ. भीमराव अंबेडकर महान वैज्ञानिक, दार्शनिक, धैर्यवान शिल्पकार, समाज सुधारक और विद्वान थे। उन्होंने छुआछूत जैसी भयंकर सामाजिक कुरीति को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नारी शिक्षा, एकता और समानता की लड़ाई में उनका योगदान अमूल्य है।
उनका निधन 6 दिसंबर 1956 को दिल्ली में स्थित उनके घर पर हुआ था। वे बौद्ध धर्म के अनुयायी थे। 80 वर्ष की आयु में उनके निधन को महापरिनिर्वाण कहा गया, जिसका अर्थ है — मृत्यु के बाद निर्वाण की प्राप्ति। भगवान बुद्ध की तरह वे भी सदाचारी एवं प्रभावशाली व्यक्तित्व वाले थे। अपने महान कार्यों के कारण उन्होंने निर्वाण प्राप्त किया। इसलिए उनकी पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाई जाती है।
इस अवसर पर डॉ. आर. आर. कुर्रे द्वारा सभी को बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया गया। रेलवे के अधिकारी, कर्मचारी तथा स्टेशन परिसर के सभी कर्मचारियों ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
