अमरेश गोस्वामी को साईखेड़ा क्षेत्र का रीजनल कोऑर्डिनेटर बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं
नरसिंहपुर: Stringer24 News परिवार ने अमरेश गोस्वामी को साईखेड़ा क्षेत्र का रीजनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। समाचार सेवा के प्रति उनके समर्पण और क्षेत्रीय संवाद को सशक्त बनाने की दिशा में उनके योगदान को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।
अमरेश गोस्वामी ने इस अवसर पर कहा कि वे सत्य, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि साईखेड़ा क्षेत्र के जनसमस्याओं, स्थानीय प्रशासनिक मुद्दों और पंचायत स्तर की खबरों को निष्पक्षता के साथ जनता तक पहुंचाना ही उनका लक्ष्य रहेगा।
"समाचार केवल शब्द नहीं, समाज की आवाज है — और हम उस आवाज को सशक्त बनाना चाहते हैं।"
— अमरेश गोस्वामी
Stringer24 News के संस्थापक एवं सम्पादक विक्रम सिंह राजपूत ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि उनके मार्गदर्शन में साईखेड़ा क्षेत्र की पत्रकारिता नई ऊंचाइयों को छुएगी।
