ग्राम पंचायत मोहपानी में गबन के आरोप पर उबाल — 23 अक्टूबर को चक्काजाम और धरना प्रदर्शन का ऐलान
नरसिंहपुर (म. प्र.)। चिचली जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहपानी के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय गाडरवारा पहुंचकर आगामी 23 अक्टूबर को पलोटन गंज, गाडरवारा में विशाल चक्काजाम और एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत मोहपानी में सचिव द्वारा तीन तालाबों का निर्माण नियम विरुद्ध तरीके से जेसीबी मशीन से कराया गया। इस अवैधानिक कार्य के विरोध में ग्रामीणों ने सीएम हेल्पलाइन से लेकर जिला कलेक्टर और जिला पंचायत अधिकारी तक शिकायतें दर्ज कराईं, किंतु विगत तीन माह बीत जाने के बाद भी किसी प्रकार की जांच या कार्रवाई नहीं की गई।

ग्रामीणों के अनुसार, प्रशासन द्वारा शिकायतों का फर्जी निराकरण कर एक और गैरकानूनी कार्य किया गया है। वहीं, जब वर्तमान सरपंच झुनिया बाई ने इस मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी, तब सचिव ने द्वेषपूर्ण कार्रवाई करते हुए सरपंच का मानदेय रोक दिया। इस पर सरपंच ने भी गंभीर आपत्ति दर्ज कराई है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि शासन-प्रशासन ने इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की, तो 23 अक्टूबर को होने वाला यह आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि शासन-प्रशासन ने इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की, तो 23 अक्टूबर को होने वाला यह आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।
📍 स्रोत : ग्रामीण प्रतिनिधि, चिचली जनपद
✍️ Stringer24 News | पंचायत रिपोर्ट
✍️ Stringer24 News | पंचायत रिपोर्ट