https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

नदी मे अचानक जल स्तर बढ़ने से बच्चों को ट्रेक्टर से पहुँचाया घर :

माल्हनवाड़ा के शिक्षकों की सराहनीय पहल:


सालीचौका नरसिंहपुर। बुधवार को क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत सुदूर वनाँचल ग्राम माल्हनवाड़ा (इकलोनी ) के समीप उमर नदी मे अचानक जल स्तर बढ जाने के चलते स्थानीय एकीकृत शासकीय हाईस्कूल के बच्चों को शिक्षकों ने ट्रैक्टर की सहायता से उनके घर पहुँचाया। शिक्षक श्रवण ठाकुर से मिली जानकारी के अनुसार हाईस्कूल मे कक्षा 1 से 10 वी तक के लगभग 25 बच्चे नदी के उस पार ग्राम कुकलोर एवं पिपरिया से अध्ययन करने आते हैं। गुरुवार को अचानक पर्वतीय क्षेत्रों मे हुई बारिश के चलते उमर नदी मे जल स्तर बढ गया जिसके चलते नदी के उस पार के ग्रामो के बच्चों को घर जाने मे असहजता महसूस हुई। तब बच्चों को सुरक्षित घर पहुँचाने के उद्देश्य से शिक्षकों ने स्थानीय स्तर पर ट्रेक्टर का प्रबंधन कर उन्हें सुरक्षित घर पहुँचाया। शिक्षकों श्रवण ठाकुर सहित राकेश शर्मा , प्राथमिक शिक्षक लक्ष्मी प्रसाद साहू, अतिथि शिक्षक अमित राय के इस कार्य की सराहना हो रही हैं

Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर