https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 


चाइल्ड ट्रैकिंग एप का दिया बिंदुवार प्रशिक्षण:

सालीचौका नरसिंहपुर, विगत दिवस चीचली विकासखंड के जनशिक्षा केंद्र उत्कृष्ट विद्यालय में प्रधानपाठकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीआरसी चीचली डी के पटैल ने सभी विद्यालयों में इको क्लब का गठन कर पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने , एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण, गणवेश हेतु छात्रों के बैंक खाते एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर अपडेट करने , एफएलएन मेला का आयोजन, मेंटरिंग, बैगलेस डे की गतिविधि आयोजित करना , एफएलएन अभ्यास पुस्तिका पर कार्य इत्यादि बिंदुओं पर विस्तृत निर्देश दिए। जन शिक्षा केंद्र प्रभारी भूपेश ठाकुर द्वारा विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने, सतत एवं व्यापक मूल्यांकन निर्देश, मासिक मूल्यांकन, शाला संचालन में नियमितता, नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के फॉर्म भरने, मैपिंग प्रोफाइल अपडेशन तथा यू डाइस पोर्टल पर कार्य संबंधी चर्चा की। नवभारत साक्षरता सह समन्वयक सत्यम ताम्रकार एवं लेखराम गौतम द्वारा ग्राम, बसाहट में असाक्षरों के शत प्रतिशत सर्वे, अक्षर साथियों का चिन्हांकन, सामाजिक चेतना के संचालन तथा सामाजिक चेतना पंजी के सतत अद्यतन की बात की। सत्यम ताम्रकार द्वारा पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से चाईल्ड ट्रैकिंग ऐप के संबंध में शाला में नामांकित एवं शाला से बाहर के 6 से 18 आयु वर्ग के विद्यार्थियों के सर्वे से संबंधी बिन्दुवार उन्मुखीकरण किया। उनके द्वारा दिव्यांग छात्रों के यूडीआईडी कार्ड बनवाने एवं उनको मिलने वाली सुविधाओं से अवगत कराया। जन शिक्षण केंद्र की इस बैठक में सभी प्रधानपाठकों की उपस्थिति रही।

Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर