https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

*शिकायतकर्ता ने कर लिया सरपंच से सौदा?: वसूली मोटी रकम!:गिरधारी पहुंचेगा सलाखों के पीछे?: ग्राम पंचायत पलेरा:जनपद चिचली:नरसिंहपुर*

ग्रा. पं. पलेरा, ज. पं. चिचली।

आखिर ग्राम पंचायत पलेरा में कागजी तालाब निर्माण और फर्जी तरीके से मजदूरी की राशि आहरित किए जाने के मामले पर शिकायतों के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई?यह सवाल उठना स्वाभाविक है।

सरपंच सतीश तिवारी ने सचिव,जीआरएस, उपयंत्री और जनपद अधिकारी की मिली भगत से सुमेर ठाकुर के खेत पर कागजी तालाब निर्माण दर्शाकर फर्जी मस्टर के माध्यम से सरकारी राशि का गबन कर दिया।इसके बाद शिकायत कर्ता सुमेर ठाकुर के पुत्र गिरधारी ने जिला कलेक्टर और जिला पंचायत अधिकारी से लेकर जिला पुलिस अधीक्षक से मामले में न्याय दिलाने की गुहार लगाई।स्थानीय मीडिया ने भी मामले को जोरशोर से उठाया,इसके बाद अचानक मामले पर चुप्पी छा गई।

stringer24news संवाददाता ने एक बार फिर इस मामले की पड़ताल करने की ठानी,ताकि उन तमाम सवालों के जवाब तलाशे जा सकें जो अब तक पर्दे के पीछे थे और इसके लिए स्टिंग आपरेशन डार्क स्पेस की योजना तैयार की गई।

शासकीय नियमानुसार जनपद सीईओ धनीराम उईके को जांच स्तरीय दल गठित कर निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से जांच कर मामले की तह तक पहुंचना चाहिए था,और मामले में दोषी पाए गए लोगों पर निलंबन,सेवा समाप्त और राशि वसुली हेतु नोटिस जारी किए जाने की कार्यवाही की जानी चाहिए थी।

किंतु ऐसा लगता है जैसे,जनपद सीईओ धनीराम उईके भ्रष्टाचारियों के हाथ की कठपुतली बनकर रह गए और सरपंच का शांति समझौते का प्रस्ताव लेकर शिकायत कर्ता के पास पहुंच गए!इस दलाली के एवज में सरपंच ने कितनी रिश्वत सीईओ को दी,ताकि मामले को हमेशा के लिए ठंडे बस्ते में डाला जा सके?

सरकारी तंत्र के कारिंदे तो शासकीय राशि की होली खेल ही रहे थे,इसी बीच गिरधारी ने भी अपनी कुटिल चाल चली,कल तक न्याय मांगने वाला गिरधारी खुद भी अन्याय के रास्ते पर चल रहा था,बस आम ग्रामीणों को गिरधारी के शातिर इरादों का भान नहीं था।गिरधारी ने अपनी चाल को कामयाब बनाने और सरपंच,सचिव, जीआरएस पर दबाव बनाने की नियत से पुलिस अधीक्षक तक से शिकायत की और जनहित याचिका लगाने का दांव भी खेला।आखिर गिरधारी यह सब क्यों कर रहा था?

दरअसल गिरधारी ठाकुर की नियत में शुरू से ही खोट था,और इस बात को गिरधारी खुद भी फोन पर साक्षात्कार के दौरान स्वीकार कर चुका है।गिरधारी कहता है की, एक दिन दो जांच अधिकारी आए थे,और उन्होंने कहा कि,तुम्हे हम देख समझ लेंगे,जितने पैसे फर्जी मजदूरी और खेत तालाब के नाम से निकले हैं,उसमें तुम्हे भी एडजस्ट कर लेंगे। फोन साक्षात्कार के दौरान गिरधारी ने कहा कि, मैं भी बस इतना ही तो चाहता था। असल में कागजी तालाब निर्माण के जरिए सरकारी जमीन का गबन किए जाने की परवाह गिरधारी को थी ही नहीं,वह तो बस कैसे भी दबाव बनाकर अपना उल्लू सीधा करना चाहता था,जिसमें वह काफी हद तक कामयाब भी रहा।फोन साक्षात्कार की रिकॉर्डिंग पूरी तरह से सुरक्षित है,और इस जांच हेतु उच्च अधिकारियों को शीघ्र ही सौंपा जाएगा।

सरपंच सतीश तिवारी,सचिव,जीआरएस, उपयंत्री और जनपद अधिकारी के पास सिर्फ एक ही रास्ता था,अपनी गर्दन बचाने का!और वह यह कि कैसे भी गिरधारी अपना बयान बदल दे और सौदा कर ले!हालाकी गिरधारी इस सौदे को करने के बाद खुद भी बुरी तरह से कानून के मकड़जाल में उलझ गया है।पुलिस और प्रशासन को गुमराह कर अपनी कुटिल मंशा को पूरा करने वाले गिरधारी के गले में अब गुड़ भरा हसिया अटक गया है,जिसे ना वह लील ही पाएगा और ना ही उगल पाएगा!

अपना हिस्सा मिल जाने के बाद,क्या अब गिरधारी यह कहेगा कि,खेत में तालाब मेरे सामने बना है,और मेरे परिवार ने उसमें मजदूरी की है?गिरधारी के हौसले की दाद देनी पड़ेगी।सरपंच,सचिव,जीआरएस,अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए एसपी ऑफिस में शिकायती आवेदन और कोर्ट में जनहित याचिका दायर करने की धमकी तक दे डाली।

सरपंच सतीश तिवारी अपने पैसों के बूते पर भले ही मामले को दबाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा लें लेकिन जब कानून का फंदा गिरधारी तक पहुंचेगा तब गिरधारी क्या करेगा?क्यों की जो तालाब उसकी जमीन पर बना ही नहीं,वह उस तालाब के पैसों की हिस्सेदारी का दावेदार कैसे हो सकता है?वह तो वसूली योग्य सरकारी राशि है,जिसे आज नहीं तो कल देना ही पड़ेगी!

जारी : 

कागजी तालाब निर्माण और फर्जी मस्टर के जरिए मनरेगा मजदूरी आहरित किए जाने के मामले में और शिकायत कर्ता गिरधारी द्वारा दबाव बनाकर अपने हिस्से का दावा करने के मामले की जांच और कार्यवाही की मांग के लिए उच्च अधिकारियों के साथ बैठक, , , ,







Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर