*इलेक्ट्रिक पोल पर झूलते फ्लेक्स दे रहे दुर्घटनाओं को न्योता?:नरसिंहपुर*
दरअसल कई बार ये फ्लेक्स भी विद्युत आपूर्ति में बाधा उत्पन्न करते हैं,और बिजली लाइन से लिपट कर फॉल्ट कर देते हैं, लेकिन इन्हें हटाने से अफसर भी बच रहे हैं।बात बात पर स्थानीय व्यापारी, उद्योगपति और नेता सड़कों,चौराहों पर फ्लेक्स लटका रहे हैं। हर नेता के समर्थक जन्मदिन, नियुक्ति या आंदोलन को लेकर फ्लेक्स लगाकर पब्लिसिटी करने में जुटे हैं। जाहिर सी बात है की, ये राजनेताओं का चेहरा चमकाने वाले फ्लेक्स हैं इसलिए इन्हें हटाने का जोखिम बिजली विभाग या नगर निगम प्रशासन नहीं उठाना चाहता है?
बाहरी रोड पर इलेक्ट्रिक पोल पर झूलते शुभकामना संदेश देने के लिए अनेकों फ्लेक्स लटका रहे हैं। इनकी गुणवत्ता इतनी कमजोर हैं कि हल्की हवा में भी ये फटकर उड़ने लगते हैं,और ये फ्लेक्स पोल पर इतनी नीचे तक लटके हुए हैं की,अक्सर बाइक सवार के इससे चोटिल होने या दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।
वहीं नगर पालिका भी बिजली के खंबों पर लगे होर्डिंग को हटाने की कार्रवाई नहीं कर रही है। बिजली कंपनी से अनुमति लिए बिना ही खंभों का उपयाेग प्रचार करने के लिए किया जा रहा है?