*सड़कों पे धड़ल्ले से दौड़ रहे बिना नम्बर के वाहन?:नरसिंहपुर।*
ग्रामीण रूटों पर चलने वाले लगभग दर्जनों ऑटो और जीप यूटीलिटी छोटा हाथी वाहनों के आगे पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी हैं। साथ ही कुछ वाहन ऐसे हैं जिन पर प्लेटें तो हैं लेकिन गाड़ी के नंबर दिखाई नहीं पड़ते हैं।
जिले के शहरी क्षेत्र में भी बिना नंबर प्लेट के ही खुलेआम सड़कों पर वाहन चल रहे हैं। जिले में ऐसे बहुत से वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिनके नंबर प्लेट ही नहीं है। इनमें खासकर दोपहिया वाहन ज्यादा शामिल हैं।
वाहन चालकों ने अपने वाहनों की नंबर प्लेटों पर रजिस्ट्रेशन नंबर की जगह शायरी, फिल्मों के नाम या पार्टी संबंधित टैटू लिखवा रखे हैं। स्वाभाविक है कि ऐसे में कोई घटना- दुर्घटना होने पर वाहन को पकड़ा नहीं जा सकता और ना ही इनकी शिनाख्त की जा सकती है।
हाल यह है कि शहर से लेकर ग्रामीण सड़कों पर बस व स्कूली बस, ट्रक के अलावा टेंपो व बोलेरो व हल्के मालवाहन बिना फिटनेस के सड़क पर फर्राटा भर रहे हैं।
आरटीओ अधिकारी कार्रवाई के बजाय उदासीन होकर मुकदर्शक बने हुए है। शायद विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार है। वैसे भी विभाग तब तक सर्तक नहीं होता जब तक की देश-प्रदेश एवं जिले में कोई बड़ी दुर्घटना नहीं घट जाए, हादसा होने के बाद चंद दिन विभाग को नियम कायदो का पालन कराना जरूर याद रहता है। जिन्हें कुछ ही दिन बाद पुरानी यादों की तरह भुला दिया जाता है।