https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

*भारत बंद पर एससी एसटी समुदाय ने निकाली महारैली*

 गाडरवारा नगर के अंदर गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के तमाम ब्लॉक तहसील एवं ग्रामीण स्तर पर बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति जनजाति समाज के अधिकारी कर्मचारी एवं तमाम सामाजिक संगठनों ने एकजुट होकर छिड़ाव घाट नदी मोहल्ला गाडरवारा से विशाल रैली निकालते हुए नगरबंद का आवाहन किया। जिसका असर पूरे नगर पर दिखाई दिया और नगर के विभिन्न प्रतिष्ठानों को भी बंद किया गया नगर में शांतिपूर्वक तरीके से लगभग 5 किलोमीटर से अधिक की यात्रा निकाली गई।
जिसमें हजारों की संख्या में अनुसूचित जाति जनजाति के लोग हाथों में नीला पीला झंडा तकती लेकर सुप्रीम कोर्ट के उस निर्णय के खिलाफ सड़कों पर आज लाम बंद हुए,जिसमें कहा गया कि जो अनुसूचित जाति जनजाति का आरक्षण है, उसमें कोटे में कोटा एवं क्रीमीलेयर लागू किया जा रहा है जो कि असंवैधानिक एवं हमारे वर्गों के हितों के विपरीत है अतः माननीय सुप्रीम कोर्ट को अपना निर्णय वापस लेना चाहिए।
और उपवर्गीकरण लागू करने का जो सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय लिया है उस निर्णय के खिलाफ आज संपूर्ण भारत में अनुसूचित जाति जनजाति एवं संविधान वादी विभिन्न सामाजिक संगठन और राजनीतिक दलों एवं शासकीय कर्मचारी अधिकारियों के संघो ने एक विशाल रैली का आयोजन किया।
और संपूर्ण भारत बंद का निर्णय लिया गया जिसके तहत नगर गाडरवारा में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने एकजुट होकर लगभग 12:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक संपूर्ण नगर बंद किया गया एवं विभिन्न रैलियो का आयोजन किया गया।
तथा महामहिम राष्ट्रपति महोदय , प्रधानमंत्री एवं मुख्य न्यायधीश सुप्रीम कोर्ट सहित महामहिम राज्यपाल महोदय, मुख्यमंत्री महोदय को अनु प्रभागीय अधिकारी गाडरवारा के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।
उक्त ज्ञापन पलोटनगंज थाना के पास जाकर एसडीएम महोदय को सोपा गया उक्त अवसर पर समस्त अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के तमाम सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं अधिकारी कर्मचारी संघ के विभिन्न पदाधिकारी तथा तमाम समाज में जातिगत संगठनों को भी सम्मिलित करते हुये भारत नगर बंद हुआ।
और सभी ने मांग की जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी को आधार बनाते हुए निर्णय लिए जाएं तथा नगर गाडरवारा में विशाल रैली और जन प्रदर्शन का आयोजन किया गया पुलिस प्रशासन ने मुस्तादी से शांतिपूर्वक रैली को सम्पन्न किया।
Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर