https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 *गर्मी को देखते बांधे सकोरे*

सालीचौका नरसिंहपुरः म.प्र. जन अभियान परिषद् जिला समन्वयक एवं वि.ख. समन्वय सुश्री स्मिता दांड़े के मार्गदर्शन में चीचली वि.ख. की नवांकुर संस्था हरदौल जन सेवा समिति बसुरिया सेक्टर क्रमांक 2 बसुरिया समिति द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए रोड़ किनारे पेड़ो व अन्य स्थलों पर जल पात्र सकोरे बांधकर दाना पानी दिया गया

इसी क्रम में सालीचौका रोड़ किनारे लगे वृक्षों पर पानी पात्र रखे गए जिससे पक्षियों को पानी पीने में आसानी हो सके एवं भीषण गर्मी में सहजता ते समय पर दाना पानी मिल सके

इसके अलावा समिति द्वार स्थानीय लोगों से आग्रह किया कि पशु पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए अपने आसपास जल पात्र पानी की व्यवस्था करें

इस मौके पर नवांकुर संस्था हरदौल जन सेवा समिति अध्यक्ष ओ.पी. वर्मा , खुमान सिंह नगपुरिया , समिति सचिव रामेश्वर वर्मा , नीरज स्थापक , अजय कुशवाहा, यशवंत राजा पटेल , सुमित , अभिषेक , नीतिन कुशवाहा ग्राम जन पूरन लाल , गोपाल कुशवाहा , खुमान अहिरवार उपस्थित रहे

Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर