https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 *शिवदयाल साहू को सेवानिवृति पर दी भावभीनी बिदाई* 

*कार्यक्रम में अनेक सेवानिवृत शिक्षकों का किया गया सम्मान* 

सालीचौका नरसिंहपुरः। गत दिवस क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सीरेगांव के एकीकृत शासकीय हाईस्कूल के नवाचारी सहायक शिक्षक शिवदयाल साहू के शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर आयोजित विदाई कार्यक्रम में पूरा गाँव उमड़ पड़ा। अपने शिक्षकीय जीवन मे सदैव बच्चों की पढ़ाई के लिए हमेशा समर्पित भाव से कार्य करने वाले श्री साहू को ग्रामवासियों, शिक्षकों एवं बच्चों ने माला पहनाकर एवं शाल, श्रीफल, उपहार देकर आत्मीय विदाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन से किया गया। कार्यक्रम में खास बात ये रही कि इसमे उत्तमचंद विश्वकर्मा, नेतराम कौरव, रामस्नेही साहू, लीलाधर कौरव, अमोल सिंह पटैल, केशव प्रसाद हरदेनिया, सोहन सिंह कौरव, शिवकुमार गुप्ता, वी पी रघुवंशी, ताराचंद विश्वकर्मा, कामता बिलझारिया, सुदर्शन प्रसाद कौरव, हेमराज कौरव, गणेश ढिमोले, जगदीश साहू, मनमोहन शुक्ला, एन पी पवार, हरिओम दीक्षित , मुकेश साहू सहित अनेक सेवानिवृत शिक्षकों का भी शाल, श्रीफल भेंटकर स्कूल स्टाफ ने सम्मान किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत हो रहे शिक्षक शिवदयाल साहू ने कहा कि मेने सदैव बच्चों को बेहतर शिक्षा देने एवं उन्हें घर से स्कूल तक लाने के लिए नित नए नवाचार किए जिसका लाभ बच्चों को मिला।उन्होंने उन्हें मिले सहयोग हेतु सहयोगियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व नपाध्यक्ष राजेन्द्र साहू ने कहा की श्री साहू जी ने हमेशा अपने स्कूल के बच्चों के हितार्थ कार्य किए। नपा सभापति आनंद दुबे ने अपने उदबोधन में कहा कि हम लोग लाफ्टर क्लब के जरिये श्री साहू जी से जुड़े है । वे हर कार्य को पूर्ण जिम्मेदारी एवं समर्पण से करते है। कार्यक्रम को बीआरसी चीचली डी के पटैल सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित करते हुए श्री साहू जी के कार्यो की प्रशंसा की। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक राजेन्द्र सोनी द्वारा विदाभिनंदन पत्र का वाचन किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक विनीत नामदेव ने किया । कार्यक्रम में ग्राम सरपंच महेंद्र कुशवाहा, अधिवक्ता कृष्णकांत श्रीवास्तव, प्राचार्य चंदन शर्मा, विनोद सोनी, उमाशंकर अग्रवाल, रजनीश गुप्ता,गुरुदयाल राय, विद्यालय प्राचार्य अर्चना झारिया, सतीश शर्मा, मधुसूदन पटैल, बुलंद कुशवाहा, सरिता पटैल, प्रतिभा राय, रुक्मणि ठाकुर, शिवा ताम्रकार, रामकुमार राजपूत, रामकिशन राजपूत सहित अनेक ग्रामवासियों, शिक्षको एवं बच्चों की उपस्थिति प्रमुख रूप से रही।

Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर