https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 *अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन जिनेवा में, नगर की शान डॉ. दीपक जायसवाल करेगें देश का प्रतिनिधित्वः *प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा नामित किये गये*

सालीचौका नरसिंहपुरः

 जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन के 112वें सत्र में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में नगर के गौरव बढानें वाले नगर की शान *डॉ. दीपक जायसवाल* को भाग लेने हेतु प्रधान मंत्री कार्यालय द्वारा नामित किया गया है। डॉ श्री जायसवाल ने कहा कि मै प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह (गृह मंत्री), भारत सरकार एवं श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का इस सम्माननीय प्रतिनिधित्व के लिए आभार व्यक्त करता हूँ। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व करना, श्रमिक जगत एवं एन.एफ.आई.टी.यु. के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। भारत 1919 से ही अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (संयुक्त राष्ट्र) का संस्थापक सदस्य रहा है. यह महत्वपूर्ण सम्मलेन जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के भव्य सभाग्रह में आयोजित किया जायेगा। 

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) का 112वां सत्र जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में 3 जून 2024 से आयोजित हो रहा है। यह सम्मेलन वैश्विक श्रम मानकों, कार्यस्थल की सुरक्षा, और श्रमिक अधिकारों पर विचार-विमर्श और नीतिगत निर्णयों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। 

कार्यक्रम में, विश्व के 187 देशों के आधिकारिक प्रतिनिधि मंडल शामिल होंगे जिसमे लगभग 100 से अधिक देशो के प्रधान मंत्री व राष्ट्रपति के शामिल होने की सम्भावनाये जताई जा रही है. सम्मेलन का उद्देश्य सदस्य देशों में श्रमिकों की स्थितियों में सुधार लाना और अंतर्राष्ट्रीय श्रम मानकों को सुदृढ़ करना है। इस सम्मेलन में भाग लेने वाले सदस्य देशों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है, जहां वे अपने अनुभवों और विचारों को साझा कर सकते हैं और श्रम संबंधी चुनौतियों का समाधान खोज सकते हैं। डॉ जायसवाल ने यह विश्वाश जताया कि जिनेवा में आयोजित 112वां अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मलेन सत्र वैश्विक श्रम मुद्दों को संबोधित करने और श्रम अधिकारों को सुनिश्चित करने में हमारे देश के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

इस अवसर पर एन.एफ.आई.टी.यु. के सभी पदाधिकारियों ने डॉ जायसवाल को अपनी शुभकामनाए प्रेषित की है। 

उक्त जानकारी संगठन के मध्य प्रदेश सचिव डॉ आनंद जायसवाल ने देतें हुये बताया कि कार्यक्रम के दौरान डॉ जायसवाल को 4 जून 2024 को स्विट्ज़रलैंड में भारत के राजदूत अरिंदम बागची ने जिनेवा स्थित दूतावास में आमंत्रित किया है जहाँ पर देश के राजनीतिक एवं कूटनीतिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।।

Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर