https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


ग्राम पंचायत बसेड़ी,ग्राम पंचायत गांगई, ग्राम पंचायत मोहपानी, ग्राम पंचायत सुरवारी,ग्राम पंचायत बौछार, ग्राम पंचायत सिमरिया कला, ग्राम पंचायत बरहेटा, ग्राम पंचायत सिरकोना, ग्राम पंचायत रांकई, ग्राम पंचायत धमेटा, ग्राम पंचायत बारहा बड़ा एवम ग्राम पंचायत सिवनी बंधी में महिला सरपंच अपनी भूमिका कैसे निभा रही हैं और आज उनके आर्थिक और सामाजिक स्थिति में क्या बदलाव आया है?क्या सरपंच पति प्रथा से महिला सरपंच भी है परेशान?ऐसे ही तमाम सवाल और उनके जवाबों को जानने के लिए टीम stringer24news द्वारा सोशल ऑडिट/सामाजिक सर्वेक्षण किया जा रहा है।

नरसिंहपुर जिले के ग्रामीण अंचलों में महिला सरपंचों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति पर समाचार सेवा प्रदाता कंपनी stringer24news द्वारा दिनांक 20/9/23 से 20/10/23तक सर्वे कराया जाएगा।जिसकी अवधि एक माह होगी।

ग्राम पंचायत में प्रधानी की डोर उनके पतियों के हाथ में केंद्रित है।पति पंचायतों का सारा काम-काज देख रहे हैं।पत्नियों के नाम पर सारे फैसले और उनके अधिकारों का दुरूपयोग कर रहे हैं।महिला सरपंच के महिला सशक्तिकरण की धरातलीय स्थिति को जानने के लिए किए जाने वाले इस सर्वे के तमाम आंकड़े और विभिन्न जानकारियां वेबसाईट www.stringer24news.blogspot.com पर प्रकाशित की जायेगी।

जिला कलेक्टर सुश्री रिजु बाफना और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के साथ ही जिला पंचायत कार्यालय को लिखित सूचना के माध्यम से अवगत कराया गया है।

Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर