https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


stringer24news सीईओ फाउंडर विक्रम सिंह राजपूत के निवास पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। पूरे विधि विधान से मंगलमूर्ति की आराधना की गई और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच लड्डू और बुंदि का प्रसाद वितरण किया गया।

आपको बता दें कि,सुबह से ही मंदिरों से लेकर घरों में गणपति बप्पा को विराजित करने का दौर शुरू हो गया।,हर तरफ श्रद्धा और उत्साह दिख रहा है।विधि-विधान से घर-घर में गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना कर स्थापना की गई।

आमतौर पर भक्तों ने छोटी मूर्तियां ही ज्यादा खरीदीं। घरों के साथ ही दुकानों, कार्यालयों, निजी प्रतिष्ठानों आदि स्थानों पर भी भगवान गणेशजी विराजित हुए। शहर में मूर्तियों की दुकान पर पहुंचे भक्त गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए सिद्धि विनायक को अपने साथ ले गए।फूलमालाएं, बंदनवार, झालरें और लाइटिंग की व्यवस्था भी की गई।

इस दौरान मिठाइयों की प्रमुख दुकानों पर भी भीड़ रही। विशेषकर गणेशजी को प्रिय बूंदी के लड्डुओं की बिक्री सबसे ज्यादा हुई। कुछ स्थानों पर डीजे साउंड पर नाचते गाते श्रद्धालुओं ने जमकर गुलाल उड़ाया।पंडालों में मूर्तियों की स्थापना के साथ ही अब आने वाले 10 दिनों तक गणेश महोत्सव की धूम रहेगी।जिसके बाद 11वें दिन बप्पा का विसर्जन बड़े धूमधाम से किया जाता है भगवान गणेश की प्रतिमा को आनंद चतुर्दशी के दिन पूजा अर्चना के बाद उन्हें जल में विसर्जित कर दिया जाता है।




 

Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर