*पुरखुलूस और पुरअमन तरीके से मनाया गया ईदुल फित्र का त्योहार*
*रांकई न्यूज@शाह फैसल*-
माहे रमजान के मुबारक रोजे खत्म होते ही ईदुल फित्र का त्योहार मुस्लिम समुदाय द्वारा हर्षोल्लास के साथ हर वर्ष मनाया जाता है। जब सऊदी अरब में ईद मनाई जाती है तो उसके एक दिन बाद आमतौर पर हमारे मुल्क हिंदुस्तान और सभी पड़ोसी मुल्कों में ईद का त्योहार मनाया जाता है। ईदुल फित्र के एक दिन पहले ईद का चांद भी दिखना जरूरी समझा जाता है।
दिनांक 22 अप्रैल 2023 दिन शनिवार को जहां पूरे मुल्क में एक साथ अपने अपने क्षेत्र में ईदुल फित्र का त्यौहार मनाया गया वहीं ग्राम रांकई में भी इस त्यौहार को अपने रीति रिवाज के मुताबिक मनाया गया।
ग्राम के दो अलग अलग स्थानों पर ईद की नमाज अदा की गई।
एक मोहम्मदिया मस्जिद में सुबह साढ़े 7 बजे नमाज का वक्त मुकर्रर किया गया था और वहां की नमाज मस्जिद के पेश इमाम जनाब मौलाना शमीम सरताज साहब द्वारा पढ़ाई गई।
तो वहीं दूसरा कब्रिस्तान स्थित ईदगाह में जामा मस्जिद के पेश इमाम जनाब मौलाना वली मोहम्मद साहब द्वारा नमाज अदा कराई गई। यहां पर नमाज का वक्त सुबह 9 बजे मुकर्रर वक्त पर अदा की गई।
नमाज से पहले दोनों मस्जिदों के पेश इमामों द्वारा ईदुल फित्र की नमाज का तरीका, सदका, जकात, खैरात और इंसानी हुकूक और इबादात से मुतल्लिक जरूरी और अहम बातें पेश की गईं।
नमाज के बाद सामूहिक रूप से सभी ने कौम और मुल्लो मिल्लत की भलाई के लिए अल्लाह की बारगाह में दुआएं कीं।
उसके बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर और मुसाफा के साथ ईद की मुबारकबाद पेश की और एक दूसरे के घरों में जाकर सिवइयों से मुंह मीठा किया।
इस मौके पर बच्चों की खुशी दोबाला हो जाती है और उनका एक अलग ही माहौल देखने को मिलता है। और इसलिए हमारे यहां कहा भी जाता है कि * ईद तो बच्चों की ही होती है*। हालांकि ईद की खुशी तो उन सभी मुसलमानों के लिए बेहद अहम होती है जो रमजान के सभी रोजे, नमाज और दीगर इबादात पुर खुलूस अंदाज से अदा करते हैं । एक मोमिन बंदे के लिए यहीं ईद की असल खुशी का अहसास और तकाज़ा है।
********************************************
निष्पक्ष और पारदर्शी पत्रकारिता भ्रष्टाचार के इस दौर में भी जिंदा रह सके इसलिए इसमें आपके द्वारा दिया गया एक छोटा सा डोनेशन हमारी बड़ी मदद कर सकता है। आज stringer24news जिले का सबसे बड़ा और विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म है। हम निष्पक्ष औरपारदर्शी पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। हमारा एकमात्र मकसद गाँव और अपनी जड़ों से जुड़े मुद्दों को एक व्यापक मंच देना है। आज हमारे संस्थान पर किसी भी राजनैतिक पार्टी, विचारधारा अथवा व्यक्ति का कोई दबाव नहीं है।लेकिन भ्रष्टाचार के इस दौर में इस आजादी को जिंदा रख पाना इतना सहज नहीं है। stringer24news द्वारा आपकी इस आवाज़ को शासन प्रशासन तक पहुंचाने के लिए अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।ऐसा तभी संभव है जब आप आगे आए और सहयोग करे।आप जैसे भी ठीक समझें हमारी मदद कर सकते हैं। stringer24news सितम्बर 2021 से काम कर रहा है और यह पूरी तरह से स्वैच्छिक प्रयास से संभव हो पाया है। हमें खुशी और गर्व है कि आज हमारे पाठक stringer24news को चंदा, डोनेशन और आर्थिक मदद देते हैं। हम अपने पाठकों के आभारी हैं। यह हमारे पाठक वर्ग के कारण ही संभव हो पाया है की किसी भी आर्थिक संकट की स्थिति आने पर किसी उद्योगपति अथवा भ्रष्टाचारी के यहां गिड़गिड़ाना नही पड़ा।किसी भी भ्रष्टाचारी से मदद मांगने की अपेक्षा हम अपने पाठकों और आम जनता से मदद मांगने को श्रेयस्कर समझते हैं। हम पुनः दोहराना चाहेंगे की अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।
For any further queries or contact us on whatsapp no 9343304972
