https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 


*दीवाल लेखन से मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का किया जा रहा है प्रचार प्रसार*

 सालीचौका। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड चीचली जिला नरसिंहपुर सेक्टर क्रमांक 2 

महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य माननीय मुख्यमंत्री जी श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना लाड़ली बहना के प्रचार प्रसार के लिए मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला समन्वयक श्री जे.एन. शर्मा जी एवं विकास खंड समन्वयक सुश्री स्मिता दांड़े जी के दिशानिर्देश मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था हरदौल जन सेवा समिति बसूरिया के द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों में दीवार लेखन कार्य योजना का प्रचार प्रसार ऑफलाइन आवेदन एवं केवाईसी करवाने सहयोग प्रदान कर रहे हैं, हरदौल जन सेवा समिति बसूरिया की सभी समितियों मैं दिवाल लेखन कार्य किया जा रहा है जिसमें वार्ड विकास प्रस्फुटन समिति विवेकानंद वार्ड सालीचौका, नगर विकास समिति सालीचौका , बसुरिया , बाबई खुर्द , लावासर, सहावन, पनागर, अमाड़ा में किया जा रहा है इस कार्य में हरदौल जनसेवा समिति से कार्यक्रम समन्वयक रामेश्वर वर्मा,पुखराज राजपूत, रीतेश मेहरा, वीरेंद्र वर्मा , गुलाब पटेल, नीलेश मेहरा,चंद्रकांत गड़वाल , परसोत्तम साहू, हरिओम वर्मा ,दिनेश वर्मा ,साकेत मेहरा,मौजूद रहे।

********************************************

निष्पक्ष और पारदर्शी पत्रकारिता भ्रष्टाचार के इस दौर में भी जिंदा रह सके इसलिए इसमें आपके द्वारा दिया गया एक छोटा सा डोनेशन हमारी बड़ी मदद कर सकता है। आज stringer24news जिले का सबसे बड़ा और विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म है। हम निष्पक्ष औरपारदर्शी पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। हमारा एकमात्र मकसद गाँव और अपनी जड़ों से जुड़े मुद्दों को एक व्यापक मंच देना है। आज हमारे संस्थान पर किसी भी राजनैतिक पार्टी, विचारधारा अथवा व्यक्ति का कोई दबाव नहीं है।लेकिन भ्रष्टाचार के इस दौर में इस आजादी को जिंदा रख पाना इतना सहज नहीं है। stringer24news द्वारा आपकी इस आवाज़ को शासन प्रशासन तक पहुंचाने के लिए अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।ऐसा तभी संभव है जब आप आगे आए और सहयोग करे।आप जैसे भी ठीक समझें हमारी मदद कर सकते हैं। stringer24news सितम्बर 2021 से काम कर रहा है और यह पूरी तरह से स्वैच्छिक प्रयास से संभव हो पाया है। हमें खुशी और गर्व है कि आज हमारे पाठक stringer24news को चंदा, डोनेशन और आर्थिक मदद देते हैं। हम अपने पाठकों के आभारी हैं। यह हमारे पाठक वर्ग के कारण ही संभव हो पाया है की किसी भी आर्थिक संकट की स्थिति आने पर किसी उद्योगपति अथवा भ्रष्टाचारी के यहां गिड़गिड़ाना नही पड़ा।किसी भी भ्रष्टाचारी से मदद मांगने की अपेक्षा हम अपने पाठकों और आम जनता से मदद मांगने को श्रेयस्कर समझते हैं। हम पुनः दोहराना चाहेंगे की अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।

For any further queries or contact us on whatsapp no 9343304972



Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर