ग्राम पंचायत रीछा, जनपद गोटेगांव, नर. में हुए गबन ने भ्रष्टाचार को भी शर्मशार कर दिया है! इसका अंदाजा मनरेगा मजदूरों और प्र मं आ योजना के नाम पर हुए भुगतान से ही लगाया जा सकता है।
फर्जी बिल लगाने में माहिर सचिव ने बरहेटा गाँव के किराना व्यापारी को अपने मायाजाल में फंसाकर लाखों के बिलों का फर्जी भुगतान कर लिया।
किराना व्यापारी के द्वारा विडियो में ग्रामीणों के समक्ष स्वीकार किए जाने एक बाद प्रशासन द्वारा कार्यवाही ना किए जाना अपने आप में अनेक सवाल तो खड़े करता ही है इससे अधिकारियों की नियत पर भी संदेह स्वाभाविक है?
यह कैसी जांच है की लाखों रुपए के फर्जी बिल भुगतान,मनरेगा मजदूरों और प्र मं आ योजना के नाम पर हुए अनाप शनाप भुगतान के बाद भी अधिकारी सिर्फ पांच लाख अस्सी हजार रूपए की रिकवरी ही ढूंढ पाए।ग्रामीण कहते हैं कि, कहीं अधिकारियों की नियत में भी तो खोट नही है?
जारी :
जल्द हम बताएंगे कौन है वह व्यापारी?और किसके इशारे पर लग रहे थे फर्जी बिल?क्या कहते हैं अधिकारी इस मामले को लेकर?
********************************************
निष्पक्ष और पारदर्शी पत्रकारिता भ्रष्टाचार के इस दौर में भी जिंदा रह सके इसलिए इसमें आपके द्वारा दिया गया एक छोटा सा डोनेशन हमारी बड़ी मदद कर सकता है। आज stringer24news जिले का सबसे बड़ा और विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म है। हम निष्पक्ष औरपारदर्शी पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। हमारा एकमात्र मकसद गाँव और अपनी जड़ों से जुड़े मुद्दों को एक व्यापक मंच देना है। आज हमारे संस्थान पर किसी भी राजनैतिक पार्टी, विचारधारा अथवा व्यक्ति का कोई दबाव नहीं है।लेकिन भ्रष्टाचार के इस दौर में इस आजादी को जिंदा रख पाना इतना सहज नहीं है। stringer24news द्वारा आपकी इस आवाज़ को शासन प्रशासन तक पहुंचाने के लिए अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।ऐसा तभी संभव है जब आप आगे आए और सहयोग करे।आप जैसे भी ठीक समझें हमारी मदद कर सकते हैं। stringer24news सितम्बर 2021 से काम कर रहा है और यह पूरी तरह से स्वैच्छिक प्रयास से संभव हो पाया है। हमें खुशी और गर्व है कि आज हमारे पाठक stringer24news को चंदा, डोनेशन और आर्थिक मदद देते हैं। हम अपने पाठकों के आभारी हैं। यह हमारे पाठक वर्ग के कारण ही संभव हो पाया है की किसी भी आर्थिक संकट की स्थिति आने पर किसी उद्योगपति अथवा भ्रष्टाचारी के यहां गिड़गिड़ाना नही पड़ा।किसी भी भ्रष्टाचारी से मदद मांगने की अपेक्षा हम अपने पाठकों और आम जनता से मदद मांगने को श्रेयस्कर समझते हैं। हम पुनः दोहराना चाहेंगे की अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।
For any further queries or contact us on whatsapp no 9343304972
