करेली।
ऐसा प्रतीत होता है जैसे करेली बस्ती के मुख्य मार्ग पर सौंदर्यीकरण और स्वच्छता पर ध्यान देने वाले जिम्मेदार बस्ती के अंदरूनी हालात से वाकिफ नहीं है।जगह जगह कूड़े के ढेर स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखाते हुए नजर आते हैं।
वही दूसरी ओर होटल और नाश्ते के स्टालों पर घरेलू गैस का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है किंतु संबंधित विभाग शायद कुंभकर्णी निद्रा में लीन है।
सोमवारा बाजार क्षेत्र के आस पास खुलेआम शराब नोशी से स्थानीय दुकानदार परेशान हैं,वहीं दुकानों पर महिला ग्राहकों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
लोक सेवा केंद्र और तहसीली क्षेत्र के आस पास भी हालात बेहद गंभीर है।संक्रमण के इस भयानक दौर में भी स्वच्छता के प्रति ऐसी लापरवाही घातक साबित हो सकती है।