https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


Stringer24News

AI generated image 

क्या जनहित की आवाज उठाना अब जानलेवा हो गया है?

ककराघाट से लौटते समय पवन पटेल पर जानलेवा हमला, दोनों पैर फैक्चर — माफिया राज के खिलाफ उठाई थी आवाज!

नरसिंहपुर जिले में जनहित की आवाज उठाना अब खतरे से खाली नहीं रह गया है। अवैध खनन, जुआ, सट्टा, शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को अब सीधे निशाना बनाया जा रहा है।


मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड जगदीश पटेल ने पवन पटेल पर हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा करते हुए बताया कि, विगत दिनों रात्रि में ककराघाट से लौटते समय पवन पटेल पर अज्ञात हमलावरों ने लाठी‑डंडों से हमला कर दिया। हमले में पवन पटेल के दोनों पैर गंभीर रूप से फैक्चर हो गए, जिन्हें तत्काल जबलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने विंध्यवासिनी माइनिंग कंपनी की शिकायत करने की बात कहते हुए पवन पटेल पर हमला किया। हमलावरों ने अपने मुंह कपड़े से ढक रखे थे और बिना नम्बर की बोलेरो गाड़ी में आए थे।

यह घटना कई गंभीर सवाल खड़े करती है। जिले में अवैध रेत खनन, जुआ, सट्टा, गांव‑गांव शराब, गांजा, चरस और नशीले पाउडर जैसे अवैध धंधे खुलेआम चल रहे हैं। इन अवैध कारोबारों के खिलाफ शिकायत करने वालों पर हमला होना साफ संकेत देता है कि कहीं न कहीं इन माफियाओं को संरक्षण प्राप्त है।

चौंकाने वाली बात यह भी है कि पीड़ित पवन पटेल स्वयं बीजेपी के सक्रिय सदस्य बताए जा रहे हैं। इसके बावजूद वे पिछले कई दिनों से जनहित के मुद्दों को उठाते हुए अवैध खनन और अन्य अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए आवेदन और निवेदन करते रहे।

जनहित की आवाज उठाने वाले को ही बना दिया गया निशाना — क्या यही है सुशासन?

जगदीश पटेल ने आरोप लगाया कि, जनहित के मुद्दों को लगातार उठाने के कारण पवन पटेल कुछ लोगों की आंख की किरकिरी बन गए थे। जिस तरह से सुनियोजित हमला किया गया, उससे साफ प्रतीत होता है कि यह सामान्य घटना नहीं बल्कि आवाज दबाने का प्रयास है।

माफिया राज खत्म करना है तो जनता को खड़ा होना पड़ेगा

इस जघन्य हमले पर अब तक किसी भी बड़े बीजेपी नेता की प्रतिक्रिया सामने नहीं आना कई सवाल खड़े कर रहा है। क्या जनहित की आवाज उठाने वालों को इसी तरह चुप कराया जाएगा? क्या माफिया राज के सामने प्रशासन और जनप्रतिनिधि मौन रहेंगे?

यह हमला केवल पवन पटेल पर नहीं बल्कि उन सभी लोगों पर हमला है जो अन्याय और अवैध गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाने का साहस रखते हैं।

प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग

मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी ने प्रशासन से मांग की है कि पवन पटेल के बयान के आधार पर तत्काल जांच कर हमलावरों को गिरफ्तार किया जाए और जिले में चल रहे अवैध खनन व अन्य अवैध कारोबारों पर तत्काल रोक लगाई जाए।

जगदीश पटेल
जिला सचिव
मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी, नरसिंहपुर
मो. 9827986787
© Stringer24 News | सत्य और समाज के बीच की कड़ी
Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर