https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रेलवे अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर

"स्वास्थ्य के लिए एकजुट — विज्ञान के साथ खड़े रहें"

दिनांक: 7 अप्रैल 2026 नरसिंहपुर

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर रेलवे चिकित्सक डॉ. आर.आर. कुर्रे द्वारा रेलवे हॉस्पिटल एवं रेलवे स्टेशन परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार इलाज भी किया गया। डॉ. कुर्रे ने उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए महत्वपूर्ण हेल्थ टिप्स भी दिए।

विश्व स्वास्थ्य दिवस की इस वर्ष की थीम "स्वास्थ्य के लिए एकजुट — विज्ञान के साथ खड़े रहें" रखी गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करना है।

स्वास्थ्य का अर्थ केवल बीमारियों से मुक्त होना नहीं है, बल्कि शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ होना है। हमें सभी रूपों में स्वस्थ रहना आवश्यक है — शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रहना ही संपूर्ण स्वास्थ्य का आधार है।

स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं हेल्दी लाइफस्टाइल

  • संतुलित भोजन करें
  • नियमित योग एवं व्यायाम करें
  • मेडिटेशन करें
  • पर्याप्त नींद लें
  • नशे से दूर रहें
  • धूम्रपान एवं शराब का सेवन न करें
  • मानसिक शांति बनाए रखें

नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य की जांच कराते रहना चाहिए। यदि बीपी, शुगर या डायबिटीज जैसी समस्या हो तो डॉक्टर की सलाह अनुसार समय पर दवा लेते रहना चाहिए।

विशेष ध्यान देने योग्य वर्ग

महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों में विशेष रूप से कुपोषण, एनीमिया, डिवर्मिंग, कम्प्लीट वैक्सीनेशन एवं गर्भवती महिलाओं में खून की कमी, हाई रिस्क प्रेगनेंसी जैसी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

बुजुर्गों में अल्जाइमर डिजीज, शारीरिक कमजोरी जैसी समस्याओं पर भी विशेष ध्यान देना आवश्यक है। हमारा परिवार स्वस्थ रहेगा तभी हमारा देश स्वस्थ रहेगा।

स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश

1. स्वस्थ तन मन यही है जीवन का मूलधन
2. धन तो फिर मिल जाएगा, लेकिन स्वस्थ शरीर नहीं मिल पाएगा
3. स्वच्छता अपनाएं, बीमारियों को दूर भगाएं
4. सुबह-शाम व्यायाम का नियम बनाओ, स्वस्थ जीवन भर पाओ
5. स्वास्थ्य सबसे बड़ा उपहार है, अच्छी जीवन शैली इसका आधार है
6. इलाज से बेहतर रोकथाम है
7. स्वास्थ्य को दें सर्वोच्च स्थान
8. स्वस्थ रहेगा तन, तो मस्त रहेगा मन
9. स्वस्थ शुरुआत, आशावान भविष्य

50 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए विशेष सलाह

  • नियमित हेल्थ चेकअप करवाएं
  • कम नमक, कम मीठा, कम तेल का सेवन करें
  • डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ और जंक फूड से बचें

जंक फूड और मोबाइल के कारण बच्चे खेल मैदान से दूर होते जा रहे हैं, जिससे हार्ट अटैक जैसी समस्याओं की संभावना बढ़ रही है।

गर्मी के मौसम में रखें विशेष ध्यान

  • मौसमी फल का सेवन करें
  • गरिष्ठ भोजन से बचें
  • पर्याप्त पानी पिएं
  • तरबूज और नारियल पानी का सेवन करें
  • घर से निकलने से पहले हल्का नाश्ता करें
  • डिहाइड्रेशन से बचाव करें

रात को सोने से कम से कम 2 घंटे पहले भोजन कर लेना चाहिए, जिससे शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर रहता है।

सुबह चाय के स्थान पर नारियल पानी पीने से शरीर में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं। ओरल एवं डेंटल स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

आज ही लें संकल्प

शराब, नशा, तम्बाकू, गुटखा एवं खैनी को आज ही छोड़ें और स्वस्थ जीवन से नाता अपनाएं।

डॉ. आर.आर. कुर्रे
रेलवे चिकित्सक, प.म.रे. जबलपुर
Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर