https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


Stringer24News
सत्य और समाज के बीच की कड़ी

महाकौशल में गूंजेगा जन आक्रोश: 11 मार्च से सालीचौका से निकलेगा माकपा का बड़ा जत्था

महाकौशल क्षेत्र में जन मुद्दों को लेकर एक बड़ा आंदोलन आकार लेने जा रहा है। 11 मार्च से माकपा का “जन आक्रोश जत्था” नरसिंहपुर जिले के सालीचौका से सुबह 11 बजे शुरू होगा। यह जत्था नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट और जबलपुर जिलों का भ्रमण करते हुए जनता के सवालों को जोरदार तरीके से उठाएगा।

“जनता की आवाज को बुलंद करने और जनहित के मुद्दों को लेकर यह जन आक्रोश जत्था पूरे महाकौशल में संवाद करेगा।”

जत्थे का कार्यक्रम

11 मार्च: सालीचौका (नरसिंहपुर) से शुरुआत – रात्रि विश्राम गाडरवारा

12 मार्च: गाडरवारा से सिहोरा क्षेत्र, करेली और नरसिंहपुर होते हुए लखनादौन – रात्रि विश्राम

13 मार्च: आगे बढ़ते हुए वारासिवनी – रात्रि विश्राम

14 मार्च: बालाघाट होते हुए मुझगवा कुंडारी – रात्रि विश्राम

15 मार्च: जबलपुर होते हुए तेंदूखेड़ा सागोनी में यात्रा का समापन

माकपा जिला सचिव जगदीश पटेल ने क्षेत्र के नागरिकों, किसानों और मजदूरों से आह्वान किया है कि वे इस जन आक्रोश जत्थे में शामिल होकर जनहित की आवाज को मजबूत करें।

उन्होंने सभी साथियों को क्रांतिकारी अभिवादन देते हुए इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का सादर आमंत्रण दिया है।

संपर्क: 9827986787

© Stringer24 News | सत्य और समाज के बीच की कड़ी
Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर