https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


मध्यप्रदेश किसानसभा का राज्य सम्मेलन संपन्न

🔴 जगदीश पटेल सहायक महासचिव,देवेंद्र, करणसिंह राज्य समिति सदस्य चुने गए

मध्य प्रदेश किसान सभा का 13वा राज्य सम्मेलन मुरैना जिले के सबलगढ़ में 11,12, 13जनवरी को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन के पहले दिन विशाल रैली के साथ आमसभा हुई जिसे राष्ट्रीय महासचिव बीजू कृष्णन एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीकर सांसद चौधरी अमराराम ने संबोधित किया। 3दिन तक चले सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अशोक धवले मौजूद रहे सम्मेलन की शुरुआत में शहीद हुए किसानों,नेताओं के निधन पर शोक व्यक्त किया गया, इसके उपरांत महासचिव अखलेश यादव ने राजनैतिक सांगठनिक रिपोर्ट रखी, रिर्पोट पर विभिन्न जिलों के 48प्रतिनिधियों ने बहस में हिस्सा लिया। उसके बाद महासचिव द्वारा जवाब दिया गया।

सम्मेलन में अशोक तिवारी को अध्यक्ष एवं अखलेश यादव को पुनः महासचिव चुने गए, जिले के किसान सभा के प्रभारी रामनारायण कुरारिया उपाध्यक्ष, नरसिंहपुर जिले से जगदीश पटेल सहायक महासचिव एवं देवेंद्र वर्मा , करणसिंह अहिरवार राज्य समिति में चुने गए। 23सदस्यीय पदाधिकारी मंडल के साथ 63सदस्यीय कमेटी का चुनाव किया गया।

अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अशोक धवले ने कैसे मध्य प्रदेश किसान मजदूर, दलित आदिवासी, महिला विरोधी सरकार का मुकाबला करते हुए संगठन का विस्तार हो, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों पर प्रकाश डालते हुए मार्गदर्शन किया।

नरसिंहपुर जिले से राज्य सम्मेलन में कमलाबाई अहिरवार, गीता वर्मा, सत्यम वर्मा,जगदीश पटेल, देवेंद्र वर्मा, करणसिंह अहिरवार, लीलाधर वर्मा, यश कुमार वर्मा, गरीबदास चौधरी, छोटेलाल ठाकुर ने भाग लिया।

जगदीश पटेल
सहायक महासचिव
मध्य प्रदेश किसान सभा
982ú986787

Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर