https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 



*सरपंच इस्तीफा देंगी? ग्राम पंचायत सिमरिया: करेली: नरसिंहपुर।*

ग्राम पंचायत सिमरिया निवासी हल्केवीर कुशवाहा द्वारा जिला कलेक्टर सुश्री रिजु बाफना को की गई शिकायती आवेदन के आधार पर सरपंच सपना कौरव व सचिव राजेश उपाध्याय के खिलाफ हेर फेर के मामले को लेकर समाचार प्रकाशित किया था। जिसकी लिंक नीचे दी जा रही है। 

https://stringer24news.blogspot.com/2023/09/blog-post_17.html 

https://stringer24news.blogspot.com/2023/09/blog-post_37.html

बिना तथ्य प्रमाण के कुछ भी कहना सही नहीं है।यह कहना है ग्राम पंचायत सिमरिया कला की सरपंच सपना कौरव का।

जवाब में stringer24news द्वारा यह कहा गया कि,खबरों में लिखी गई तमाम बातें और आरोप ग्रामीणों के बताए अनुसार है।

व्हाट्सएप पर संदेश के माध्यम से सरपंच सपना का कहना है कि, stringer24news द्वारा महिला सरपंच का अपमान किया गया है।

हमने कभी भ्रष्टाचार नहीं किया,आपने हम पर झूठे आरोप लगाए हैं, हम कलेक्टर के सामने उपस्थित होकर अपना इस्तीफा दे देंगे। इतना ही नहीं सरपंच का कहना है कि,आपने जिस भाषा का इस्तेमाल किया है उसके लिए माफी मांगे।

हमने खबरों के माध्यम से कुछ सवाल रखे थे जाहिर सी बात है जो सरपंच को पसंद नहीं आए।

दरअसल विगत दिवस stringer24news पर प्रकाशित सिमरिया गांव की खबरों पर सरपंच ने कुछ इस तरह अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

हालाकी हमने खबरों में बारबार साफ तौर पर यह बताया है कि यह ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोप हैं।जो विभागीय जांच के अधीन हैं।उच्च स्तरीय अधिकारियों की कमेटी द्वारा जांच करने के बाद ही दूध का दूध और पानी का पानी हो सकता है।

संभव है यह मानसिक तौर पर दबाव बनाने की कोशिश है अन्यथा इतने गंभीर आरोपों पर जांच की बात सरपंच क्यों नहीं कर रही हैं?

stringer24news सीईआई/फाउंडर विक्रम सिंह राजपूत द्वारा हमेशा ही गरीब ग्रामीणों पर हो रहे अत्याचार और शोषण के विरुद्ध आवाज उठाई जाती रही है।








ये तमाम खबरें इस बात के साक्ष्य हैं कि stringer24news हमेशा से भ्रष्टाचार और घोटाले के साथ ही आम जनता की समस्याओं को प्रशासन के सामने उजागर करता रहा है।हमें समझ नहीं आ रहा है कि हमें किस लिए निशाना बनाया जा रहा है?क्या सच को दबाने के लिए? ग्राउंड रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, शाम को घर सुरक्षित पहुचेंगे भी या नहीं परिवार हर दिन इस तरह के तनाव से गुजरता है।

हालाकि इस तरह की बातों से दबाव बनाकर धमकी देने और खबरों को रोकने की कोशिश यह बताती है कि दाल में कुछ काला नही बल्कि पूरी दाल काली है। सच को किसी भी सूरत में दबाया नहीं जा सकता है।

शिकायतकर्ता/पंच हल्केवीर द्वारा सिमरिया में सरपंच एवम सचिव द्वारा हेर फेर और गबन के मामले की उच्च स्तरीय जांच के लिए लिखित शिकायती आवेदन दिया गया है।

जारी : 

सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी।


 सड़क 6 लाख 15 वित्त एवं 97 हजार मनरेगा से बनी थी अप्रैल मे। ग्रामीण कहते हैं कि,इतने जल्दी ही गिट्टी निकल आई, इसमें घोर अनिमितता की गई है।




Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर