नरसिंहपुर के पालनखेत में चोरी-छिपे देह व्यापार की आहट!
सूत्रों के हवाले से सनसनीखेज जानकारी, इलाके में चर्चा तेज
नरसिंहपुर जिले के पालनखेत क्षेत्र को लेकर इन दिनों कुछ ऐसी चर्चाएं सामने आ रही हैं, जो प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े करती नजर आती हैं।
विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस इलाके में दबे-छिपे देह व्यापार की गतिविधियां संचालित होने की बातें कही जा रही हैं।
सूत्रों का दावा है कि यह सब कुछ इतनी खामोशी से चल रहा है कि आसपास के लोगों को भनक तक नहीं लगती — या फिर जानबूझकर अनदेखी की जा रही है?
कथित तौर पर इस पूरे नेटवर्क में “मुन्ना” नाम के एक शख्स की भूमिका को लेकर चर्चाएं हैं। नाम जाहिर न करने की शर्त पर कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि —
"सीधे किसी महिला या युवती से संपर्क नहीं हो पाता, पहले मुन्ना से बात करनी पड़ती है। वही सब सेट करता है।"
हालांकि, इस पूरे मामले में Stringer24 News फिलहाल किसी भी दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।
लेकिन सवाल यह जरूर उठता है कि यदि ऐसी गतिविधियों की आहट भर भी सच है, तो फिर स्थानीय पुलिस और प्रशासन अब तक मौन क्यों है?
क्या यह सब प्रशासनिक अनदेखी का नतीजा है? या फिर सब कुछ "सब ठीक है" की फाइलों में दबा दिया गया है?
फिलहाल Stringer24News इस पूरे मामले की गहन पड़ताल कर रहा है। आने वाले दिनों में यदि कोई ठोस तथ्य या आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आती है, तो पाठकों को अवगत कराया जाएगा।
