https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


STRINGER24 NEWS

अंजना ओम कश्यप को श्रद्धांजलि? सोशल मीडिया पर आखिर क्या चल रहा है?

  | Stringer24Desk

हाल ही में बिना पुष्टि के अभिनेता धर्मेन्द्र के निधन की खबर चलाकर अंजना ओम कश्यप एक बार फिर सोशल मीडिया के निशाने पर आ गईं। रिपोर्ट इतनी जल्दी चला दी गई कि परिवार को खुद सामने आकर कहना पड़ा कि— “धर्मेन्द्र जी स्वस्थ हैं, यह खबर गलत है।”

“भइया, हम स्वस्थ हैं… ये श्रद्धांजलि की प्रैक्टिस क्यों चल रही है?”

बस फिर क्या था — सोशल मीडिया पर मीमबाज़ों का जश्न शुरू। किसी ने इसे ‘बिना कारण स्वर्ग यात्रा’ कहा तो किसी ने ‘ओवरएक्टिव ब्रेकिंग न्यूज सिंड्रोम।’

टॉप ट्रेंडिंग मीम्स:
  • “धर्मेन्द्र साब ठीक हैं… पर अंजना की पत्रकारिता आईसीयू में है।”
  • “आज का राशिफल — किसी जीवित व्यक्ति को गलती से दिवंगत घोषित करने के योग प्रबल।”
  • “अंजना जी ने इतनी जल्दी ब्रेकिंग दी कि खुद धर्मेन्द्र जी चौंक गए — ‘अरे! मैं गया कब?’”

यह पूरा घटनाक्रम मज़ेदार जरूर है, लेकिन बिना पुष्टि खबर चलाने की प्रवृत्ति पर यह बड़ा सवाल भी खड़ा करता है।

“रिपोर्टिंग से पहले पुष्टि — यही असली ब्रेकिंग होनी चाहिए।”
Stringer24 • Special
© Stringer24 News | सत्य और समाज के बीच की कड़ी
Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर