https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


📰 Stringer24 News

मगरधा (शेर) में शराब माफियाओं का आतंक: युवक पर हंसिया और रॉड से हमला, पुलिस पर गंभीर आरोप

नरसिंहपुर जिले के मगरधा गांव में शराब माफियाओं की दबंगई ने एक परिवार की जिंदगी दांव पर लगा दी

गोटेगांव जनपद के तहत आने वाले ग्राम मगरधा (शेर) में शुक्रवार दोपहर एक खौफनाक घटना सामने आई। गांव के ही निवासी गिंरबर पटेल पर शराब माफिया गैंग ने अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि माफियाओं ने गिंरबर के सिर पर हंसिया और रॉड से वार किए, जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा।

थाने में भी मिली नहीं तुरंत मदद: घायल युवक को लेकर जब परिवार थाने पहुंचे, तो पुलिस ने करीब एक घंटे तक एफआईआर दर्ज नहीं की। गंभीर हमले के बावजूद मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया गया। परिवार का कहना है कि हत्या के प्रयास जैसी धाराओं में मामला दर्ज होना चाहिए था।

अस्पताल में भी शराब माफियाओं का आतंक: घायल को नरसिंहपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराने पर आरोपी गैंग का एक सदस्य अपने गुंडों के साथ दोबारा हमला करने पहुंचा। आरोप है कि उन्होंने लाठी, फरसा और कुल्हाड़ी ले जाकर डराने-धमकाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल: मगरधा क्षेत्र में शराब माफिया लंबे समय से सक्रिय हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी परिवार अवैध शराब कारोबार में शामिल है और 5 एकड़ से अधिक सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है। पूर्व में कई शिकायतों के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही, जिससे दबंगों के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं।



मुख्यमंत्री के जिले में होने के बावजूद लापरवाही: घटना के दिन ही मुख्यमंत्री मोहन यादव नरसिंहपुर जिले के दौरे पर थे, इसके बावजूद स्थानीय पुलिस की ढीली कार्यवाही पर ग्रामीणों ने कड़ा सवाल उठाया। परिवार ने कहा:

“हम घंटों थाने में बैठे रहे, फिर भी रिपोर्ट छोटी धाराओं में लिखी। आखिर हमें न्याय कब मिलेगा?”

ग्रामीणों की मांग: गांववासियों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी, अवैध कब्जे हटाने और शराब माफियाओं पर सख्त धाराओं में मामला दर्ज करने की अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो भविष्य में इससे बड़े हादसे होने की आशंका है।

© Stringer24 News | सत्य और समाज के बीच की कड़ी
Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर