https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

*चिकित्सालय स्टाफ की लापरवाही के चलते महिला की मृत्यु?:नरसिंहपुर*

परिजनों के मुताबिक घटना रविवार रात 10:00 pm बजे की है,जब चिचली के ग्राम पाचरा की महिला को बुखार और उल्टी होने की शिकायत के चलते मरीज के परिजन उसे नरसिंहपुर के जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे!

लेकिन रात में स्टाफ अस्पताल ने गंभीरता नहीं दिखाई और ना ही मरीज को त्वरित इलाज दिया गया!दर्द से कराहती महिला ने देर रात दम तोड़ दिया!

वार्ड में मौजूद अन्य मरीज और परिजन चिकित्सालय स्टाफ और चिकित्सकों को इस लापरवाही को देख,सरकार और प्रशासन को कोसते हुए दिखाई दिए।

मीडिया में मामला गर्माता हुआ देख इस बीच चिकित्सालय प्रबंधन द्वारा मृतक महिला को जल्द ले जाने के लिए परिजनों पर दबाव बनाया जाने लगा।

डरे सहमे परिजनों ने भी चिकित्सालय प्रबन्धन के दबाव में आकर घर चुपचाप चले जाना ही उचित समझा!

घटना स्थल पर पहुंच चुके मीडिया कर्मियों से परिजनों ने अनुरोध किया कि, हम गरीब कमजोर हैं,हमारी इतनी हिम्मत नहीं की हम प्रशासन और प्रबंधन से लड़ सकें या उनके खिलाफ आवाज उठा सकें क्यों की आज अगर हम आवाज उठाएं भी तो कल ये लोग हमारे काम नहीं करेंगे,हमे पीएम रिपोर्ट नहीं देगे।

डरे घबराए हुए परिजन अपस्ताल से मृतक महिला को ले जाने की तैयारी करने लगे।और इस तरह एक और महिला आज खामोशी के साथ डॉक्टरों की लापरवाही के चलते काल के गाल में समा गई,लेकिन बोलेगा कौन, , ,?

जारी : 

मर चुकी उस महिला को मुर्दा कहें या फिर उन लोगों को जिन्होंने उसकी मौत के बाद भी चुप्पी साध रखी थी, , 


أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर