https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

नगर में हर्षोल्लास से निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस:

सालीचौका नरसिंहपुर, गत शुक्रवार को मुस्लिम समाज द्वारा हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिवस जश्ने ईद मिलादुन्नबी हर्षोल्लाह के साथ मनाई गई। नगर की सभी मस्जिदों मजारों को सजाया गया था। वार्ड नं. एक में स्थित मस्जिद

 से जुलूस तैयार होकर रेलवे फाटक होते हुयें बसुरिया रोड स्थित बाबा दरबार पहुँचा वहा से मोहम्मदी जुलूस सांप्रदायिक सद्भावना के साथ इंसानियत मोहब्बत का संदेश देते हुए अनाज बजार,गुड़बाजार चौराहा,सब्जी बजार मेन बजार से रेलवे स्टेशन के नजदीक मजार तक निकाला गया। इस जुलूस में सरकार की आमद मरहबा के नारे लगाते हुए हाथों में पंचम लेकर मुस्लिम भाई उत्साहित होकर चल रहे थे । यहां से वापस मस्जिद पहंचा । नृत्य करते हुए घोड़े जुलूस की रौनक बढ़ा रहे थे । छोटे ट्रैक्टर ट्रॉली में सजा विमान भी लोगो को आकर्षित कर रहा था । मोहम्मदी जुलूस में एकता भाईचारे का माहौल देखने को मिला मिला 

*कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मनीष राय ने की शिरकत*

मप्र कांग्रेस के महासचिव युवा नेता मनीष राय (छौटूभैया) ने 

पुष्पमाला पहनाकर शिरकत की वह जुलूस का जगह-जगह स्वागत पुष्पमाला पहनाकर और स्वल्पाहार के स्वागत किया गया। 

*जुलूस की व्यवस्थाओं में समस्त युवाओं का प्रशासन मुस्तादी के साथ रहा मौजूद*

जुलूस के दौरान पूरे नगर निरीक्षक वर्षा धाकड पुलिस बल के साथ मौजूद रहीं। प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यवस्थित तरीके से जुलूस को संपन्न कराया। और वतन की खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। मस्जिद कमेटी ने स्थानीय प्रशासन पुलिस प्रशासन नगर परिषद के सहयोग के प्रति आभार जताया। मौलाना साहिब ने सभी लोगों से मोहम्मद साहब के बताए हुए मार्ग पर चलने को कहा । सलाम पढ़ने के बाद वतन की खुशहाली एकता भाईचारे के लिए दुआएं खेर की गई एवं तबर्रुक तकसीम किया गया ।

Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर