https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


*शिक्षक ने गाँव गाँव दिया नशे से दूर रहने का संकल्प:

सालीचौका नरसिंहपुर - समाज में व्याप्त नशे की आदत को जड़ से खत्म करने के प्रयास गांव और नगरों में विभिन्न संस्थाओं द्वारा किए जा रहे हैं। इन कल्याणकारी प्रयासों से कुछ हद तक सफलता भी मिली है परंतु समाज में व्याप्त यह बुराई समूल नष्ट नहीं हो पा रही है। विशेषकर ऐसे तबके के लोग जो वंचित और पिछड़े समूह के कम पड़े लिखे हैं उनमें अधिकांश लोग नशे में लिप्त हैं। अपनी स्कूल ड्यूटी से अतिरिक्त समय में राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त शिक्षक हल्के वीर पटैल सामाजिक चेतना के उद्देश्य से गांव - गांव जाकर नशा मुक्ति और शिक्षा उत्थान का कार्य कर रहे हैं। इनका कहना है कि परिवार में घर के सदस्य शराब पीकर आते हैं या अन्य कोई नशा करते हैं तो इसका नकारात्मक प्रभाव बच्चों की शिक्षा में पड़ रहा है। वे घर में मन लगाकर पड़ नहीं पा रहे हैं। शिक्षक हल्के वीर ने नशे में लिप्त ऐसे अभिभावक बंधुओं के प्रति गहरी चिंता व्यक्त की है। ऐसे अभिभावकों के द्वारा नशा करके घरेलू हिंसा फैलाई जाती है फलस्वरूप शोर - शराबे के कारण उस घर का विद्यार्थी न तो पढ़ पाता है और न ही नियमित स्कूल जा पाता है । ऐसे बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता कैसे सुधरेगी, ऐसे परिवार का उत्थान कैसे संभव है। नव युवाओं में तंबाकू उक्त पाउच वाले गुटखे खाने की बढ़ रही प्रवृत्ति को शिक्षक ने गंभीरता से लिया है। समाज की इस भयंकर बुराई को दूर करने और ऐसे पालकों में चेतना उत्पन्न करने के उद्देश्य से राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक हल्के वीर पटेल ने सामाजिक जागरूकता अभियान चलाया है। प्रातः काल और शाम को शिक्षक अपनी मोटरसाइकिल में लाउडस्पीकर बांधकर घर -घर शिक्षा की अलख जगा रहे हैं और सामाजिक चेतना उत्पन्न कर रहे हैं। इनके द्वारा विशेष रूप से विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय भेजने, उनको घर में पढ़ने बिठालने एवं नशा से मुक्त रहने की बात कही जा रही है। शिक्षक के इस अनूठे नवाचार का गहरा असर देखने मिल रहा है तथा इनके इस पुनीत कार्य को छात्र हित व समाज कल्याण की दृष्टि से देखा जा रहा है। इन्हें समुदाय की मदद भी मिल रही। उनके इस कार्य की सर्वत्र सराहना हो रही है।

Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर