समाजसेवी कमलेश रजक का 39वा जन्म दिवस मनाया गया: गाडरवारा:नरसिंहपुर*
गाडरवारा के युवा समाजसेवी कमलेश रजक के 39वे जन्म दिवस पर बधाइयों का लगा तांता।
इस अवसर पर सभी लोगों ने जन्म दिवस की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी वहीं समाजसेवी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर दिव्यांगो की मदद में हमेशा खड़े रहने की बात कही और बोले की दिव्यांगों की मदद करना ही सबसे बड़ा पुण्य का काम होता है दिव्यांगों की आशीर्वाद से ही आज हमें समाज का सेवा करने का अवसर मिला है इसी तरीके से हम हमेशा दिव्यांगो की मदद के लिए हमेशा खड़े हैं।
वैसे तो कमलेश रजक किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, अमन सदभावना समिति के माध्यम से निरंतर दिव्यांगो के हित में काम कर रहे हैं।
शहर के युवा समाज सेवी कमलेश रजक को जन्मदिवस पर शहर के सभी समाज सेवी, व्यपारी, युवा, वृद्ध, एवं महिलाओं ने जन्मदिवस की बधाई मिलकर एवं फोन के माध्यम से दी।
अपने उद्बोधन में श्री रजक ने कहा कि आज कुछ लोग अपना पैसा व्यर्थ खर्च कर दे रहे है जिससे समाज को कुछ नही मिलता परन्तु उसी पैसे को अगर समाजिक कार्यो में लगाया जाये तो समाज मे एक अच्छा सन्देश जायेगा व लोगो की मदद भी होगी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए जन्मदिन पर पौधा करें।
गाएं।
