https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


*सरपंच पति रेत के अवैध खनन में लिप्त?:नरसिंहपुर।*

शहरीकरण से रेत की कमी का सुअवसर भुनाने वाला रेत माफिया हिंसा और खून खराबे पर उतारू!रेत माफ़िया अधिकारियों को रिश्वत देकर बेरोक-टोक अपना अवैध कारोबार कर रहे हैं। अगर कभी कोई अधिकारी विरोध करते हैं या रिश्वत ले कर आंख मूंदने को राज़ी नहीं होते हैं तो उन्हें रास्ते से हटा दिया जाता है।

रेत माफिया खुलेआम अपने ट्रैक्टर में भरकर रेत बेच रहे हैं और शासन को लाखों के राजस्व की चपत लगा रहें है । प्रशासन चुप्पी साध कर बैठा है। कई थानों के सामने से रेत से भरे ट्रैक्टर- ट्रॉली निकलते रहते हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती?

बता दें कि अधिकारियों में रेत माफिया के गुर्गों का ऐसा खौफ है की, रेत खदान में खनिज विभाग की टीम अक्सर जांच के लिए जाने के लिए तैयार ही नहीं होती है!रेत माफिया बराबर धंधा चमकाने में जुटे हुए हैं। अंधेरा होते ही रेत माफिया सक्रिय हो जाते हैं।

लोगों का इस बारे में कहना है कि,रेत माफियाओं के अवैध कारोबार में पुलिस और खनिज विभाग का उन्हें पूरा सहयोग प्राप्त है, लेकिन कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं है! रेत माफियाओं को प्रशासन और खनिज विभाग ने खुली छूट दे रखी है। यही वजह है कि घाटों से अवैध उत्खनन चल रहा है। जिले में रेत माफिया जिला प्रशासन के अधिकारियों पर भारी पड़ रहे हैं।

अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई केवल दिखावे के लिए की जा रही है!जिसके कारण बेखौफ होकर रेत माफिया खनन और ट्रांसपोर्टर परिवहन कर रहे हैं! ग्रामीणों का कहना है कि रोजाना इन घाटों से रात में मशीन के माध्यम से बड़ी मात्रा में रेत उत्खनन कर बेचा जा रहा है। 

 खनिज विभाग सिर्फ छोटी मोटी कार्यवाही कर बड़े अफसरों के सामने अपनी पीठ थपथपाने के लिए छोटी मोटी कार्यवाही की जाती है, लेकिन बड़े रेत माफियाओं के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है ।

जारी : 🔴 मामले पर जल्द बड़ा खुलासा।

सरपंच पति बना रेत माफिया?अधिकारियों का खुला संरक्षण!लेकिन खनिज विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही की फुर्सत नहीं है,और आखिर फुर्सत मिले भी कैसे सारा कारोबार मिलीभगत से जो चल रहा है। बता दें कि





















Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर