https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 


*"नवांकुर सखी" हरियाली कलश यात्रा का ग्राम बसुरिया में आयोजन।*

*स्वैच्छिकता के साथ नारी शक्ति को प्रकृति संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए अनूठा प्रयोग..... नवांकुर सखी*

*नारी शक्ति को पौधारोपण हेतु पौधों का वितरण*

 सालीचौका नरसिंहपुर, गत दिवस मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में नवांकुर योजना अंतर्गत नवांकुर सखी कार्यक्रम के अवसर पर सेक्टर बसुरिया ग्राम में 

मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के दिशानिर्देश मंशानुसार एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला समन्वयक श्री जे.एन. शर्मा जी एवं वि.ख. समन्वयक सुश्री स्मिता जी के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था हरदौल जन सेवा समिति बसुरिया नवांकुर सखी हरियाली कलश यात्रा का आयोजन किया। 

जिसमें सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित, कन्यापूजन से संपन्न हुआ तथा अतिथियों का स्वागत किया गया एवं उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामवासियों को मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया , तत्पश्चात सुश्री स्मिता जी ने नवांकुर सखी हरियाली कलश यात्रा कार्यक्रम कि विस्तृत जानकारी दी 

साथ ही हमारे बीच मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधा बाई जी अहिरवार , BPM सुश्री कीर्ति जी साहू , स्व सहायता समूह सेक्टर अध्यक्ष एवं कार्यक्रम अध्यक्षता श्रीमति पुष्पा जी मेहरा

 ने भी नवांकुर सखी हरियाली यात्रा पर महिलाओं को संबोधित किया।

वही माताओं बहनों के द्वारा हरियाली तीज पर भजनों के साथ वृक्षों के महत्व को रेखांकित किया

 इसी क्रम में हरियाली यात्रा पौध कलश यात्रा का प्रारंभ मां खेड़ापति मंदिर से होकर छोटे बजार से होते हुए पुनः खेड़ापति मंदिर में समापन किया गया। रैली समापन के बाद नवांकुर सखियों को बिल्वपत्र पत्र बीज व पौधे दिए गए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमति राधा बाई जी अहिरवार , सुश्री कीर्ति साहू , श्रीमति पुष्पा जी मेहरा ,

वि.ख. समन्वयक सुश्री स्मिता जी, नवांकुर संस्था श्रीमति नीरू राजपूत, रामकृष्ण राजपूत, रामेश्वर वर्मा , खुमान पटेल, लीलाधर लोधी, स्वप्निल बड्डोन्या, पुष्कर राजपूत, शुभम भाई, मुकेश कहार

   ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य, सखियां एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

आभार व्यक्त रामेश्वर वर्मा द्वारा किया गया।

Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर