https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


*मनरेगा के तहत तालाब खुदाई में बड़ा घोटाला?: ग्राम पंचायत मोहपानी :चिचली :नरसिंहपुर* 

चिचली जनपद अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मोहपानी में मनरेगा योजना में बड़ी अनियमितता सामने आई है। श्रमिकों की जगह जेसीबी मशीन से तालाब खुदाई का मामला उजागर हुआ है।

 तालाब की खोदाई मनरेगा योजनांतर्गत कराकर मिलीभगत से हजारों रुपये का भुगतान भी करवाया जा रहा है। कोई मामला सामने आने पर ही सुर्खियों में आता है वैसे नहीं।

चिंता की बात यह है कि मजदूरों को रोजगार न मिलने के कारण वह अन्य क्षेत्रों की ओर पलायन कर रहे हैं। जबकि प्रदेश सरकार हर वर्ग का हित देखकर 100 दिनों की कार्य योजना को प्रमुखता दे रही है। बावजूद इसके कुछ लोग शासन की मंशा के विपरीत कार्य कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत में लोगों को रोजगार न देकर पंचायत सचिव द्वारा मशीनों से कार्य कराया जा रहा है जबकि ग्रामीण रोजगार के लिये दर-दर भटक रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि,यदि जिला प्रशासन मामले को गंभीरता से लेकर सचिव पर कोई जांच और कार्यवाही नहीं की जाती है तो मजबूरन ग्रामीणों को धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

ग्रामीणों की माने तो पंचायत सचिव की मनमानी और अनियमितताओं के विरोध में जल्द ही पंचायत सचिव और फर्जी मजदूरों का पुतला दहन किया जाएगा!

जारी : 

आखिर क्या है मामला?कितने फर्जी मजदूरों के खाते में पैसे डाले गए?गांव में कितने तालाबों का निर्माण जेसीबी से किया गया? कुल कितने रुपए की निकासी की गई?


Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर