नरसिंहपुर।
रविवार 2 फरवरी को एन एस यू आई ने आर आर एस की नीतियों को देश के लिए घातक बताते हुए कई जगह पोस्टर बैनर फ्लेक्स लगाए। एन एस यू आई के इस विरोध प्रदर्शन की खबर मिलते ही पुलिस बल ने एन एस यू आई द्वारा लगाए गए पोस्टर बैनर को बलपूर्वक फाड़ दिया। इसे लेकर पुलिस एवं युवा कांग्रेस एन एस यू आई कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोक जोख , झड़प हुई।
जिला एन एस यू आई के अध्यक्ष ईशान राय ने आरोप लगाया कि पुलिस ने यह सब भाजपा नेताओं के इशारे पर किया है किंतु हम के घातक नीतियों का विरोध करते रहेंगे क्योंकि भाजपा और आरएसएस की नीति नफरत फैलाना है। श्री राय ने बताया कि विशेष जागरूकता अभियान के तहत पोस्टर बैनर लगाए गए और तत्कालीन केंद्रीय मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर 2 फरवरी 1948 को प्रतिबंध लगाया था।
उक्त मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी चंद्र प्रकाश यादव, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अतुल चौरसिया , युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अरविंद पटेल ,युवा कांग्रेस नरसिंहपुर विधानसभा अध्यक्ष रोहित पटेल, पूर्व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विवेक पटेल ,मप्र NSUI सोशल मीडिया के प्रदेश चेयरमैन अंकुर बटरी,अमित श्रीवास्तव ,शिवम पाठक ,राजा सिलावट चंद्र प्रकाश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे ।।