https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 


*प्रशासन की वायदा खिलाफी के विरोध में न्याय यात्रा (बाइक रैली) का आयोजन:ग्राम पंचायत मोहपानी:जनपद चिचली:नरसिंहपुर*

*कहां है पांच दिन में जांच और दो दिन में सफाई, जिला कलेक्टर द्वारा निरीक्षण की मांग पहले क्रमांक पर थी,फिर भी नहीं अब तक कलेक्टर गांव आई, ओटीपी की जांच का भी कोई जिक्र नहीं किया जा रहा है!*



भ्रष्टाचार के खिलाफ जनपद पंचायत चीचली के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मोहपानी धरना स्थल से विशाल बाइक रैली का आयोजन आगामी दिनांक 26/10/2024 दिन शनिवार को किया जा रहा है।

किसान सभा और आदिवासी सभा ने न्याय यात्रा को अपना समर्थन दिया है,इसके साथ ही पलेरा ग्राम पंचायत और बसुरिया ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार के विरोध में हुंकार भरते हुए न्याय यात्रा को अपना समर्थन देने की घोषणा की है।

ग्राम पंचायत मोहपानी से प्रारम्भ होकर न्याय यात्रा चिचली जनपद कार्यालय पहुंचकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी चिचली, जनपद सीईओ चिचली,मुख्यमंत्री और पंचायत मंत्री के नाम सोपा जाएगा ज्ञापन।

ग्रामीणों का आरोप है कि,मोहपानी,पलेरा और बसुरिया ग्राम पंचायत में चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवेदन ज्ञापन देने के बाद भी जिला पंचायत अधिकारी जनपद पंचायत अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान ,भ्रष्टाचार्यों को लगातार बचाने में किया जा रहा है सहयोग।

दिन शनिवार 26 तारीख समय 11:00 बजे विशाल बाइक रैली भ्रष्टाचार के खिलाफ:समय पर उपस्थित होकर न्याय यात्रा को सफल बनाए।

आज मोहपानी धरना प्रदर्शन का २४ वा दिन है और जानिए क्या कहते हैं ग्रामीण!

मुख्य बिंदु :

१ जनपद पंचायत चिचली में जहां-जहां पर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवेदन दिए गए हैं उनकी तुरंत जांच की जाए अधिकारियों द्वारा लगातार भ्रष्टाचार्यों को बचाया जा रहा है!

2 ग्राम पंचायत पलेरा में परसोत्तम एवं शारदाबाई के नाम पर जो जॉब कार्ड है उन जॉब कार्ड में अभी तक कितने मास्टर चलाए गए दोनों जॉब कार्डों की सत्यापित प्रति प्रदान की जाएं!

३ ग्राम पंचायत बसुरिया में नौरिया मोहल्ला में कई सालों से आवास प्लस और आवास में सूचियां में नाम है इसके बाद भी आवास योजना का लाभ क्यों नहीं मिल पा रहा है?

४ पलेरा गिरधारी खेत तालाब निर्माण और गबन के मामले में की गई जांच की प्रति उपलब्ध कराई जाए।

५ ग्राम पंचायत मोहपानी में ओटीपी की प्रमुख मांग पर कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही है

६ ग्राम पंचायत पलेरा में पंचायत की सीमा के बाहर अन्य पंचायत में प्रधान मंत्री आवास किस नियम के आधार पर प्रदान किया गया?

*बसुरिया और ग्राम पंचायत इमलिया कल्याणपुर गौ शाला नियमित संचालित क्यों नहीं की जा रही है,जबकि शासन का लाखों रुपया गौ वंश की सुविधाओं के लिए उपलब्ध कराया गया है?

أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर