मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का आठवां नरसिंहपुर जिला सम्मेलन संपन्न।
सम्मेलन की अध्यक्षता साथी एन एस पटेल ने की
कामरेड जगदीश पटेल नये जिला सचिव चुने गये
सम्मेलन का उदघाटन भाषण के दौरान मार्क्सवादी कम्युनिष्ट पार्टी के सचिव मण्डल सदस्य कामरेड प्रमोद प्रधान ने कहा कि देश में फासीवादी तकते हैं सत्ता में है और देश में जातिवाद सांप्रदायिकता का उन्माद फैलाकर जनता की एकता को तोड़ने का काम कर रही है और देश की जनता के सामने ऐसा पेश किया जा रहा है कि देश में कम्युनिस्ट विचारधारा खत्म हो रही है जबकि देश में वर्ग संघर्ष की लड़ाई में कम्यूनिस्ट ही अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं संयुक्त किसान मोर्चा के तीन काले कानून के तहत चले 13महिने का संघर्ष,कर्मचारियों के श्रम कानून की लड़ाई हो ट्रक ड्राइवर हड़ताल से लेकर अनेक संघर्षों में कम्युनिस्टों की देश भर में अग्रणी भूमिका रहीं है इन वर्ग सघंर्षने मोदी सरकार को काले कानून वापस लेने के के साथ कई मुद्दों पर सरकार को बाध्य किया है , मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार 15 वर्षों से लगातार किसानों को आम जनता नौजवान छात्रों को चुनावी बादा देकर सत्ता में आई और अब बादे से पीछे है हट रही है किसानों की फसल का एसपी गारंटी कानून धान का रेट ₹3100 एवं गेहूं का रेट ₹2700 का वादा कर बादे से पीछे हट रही है दूसरी तरफ किसानों के कृषि पंपों के विद्युत भार बढ़कर खेती से वंचित करना चाहती है मध्य प्रदेश में बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही है छात्रों को शिक्षा से वंचित करने के लिए एक लाख से ज्यादा स्कूल बंद कर सी एम राईज स्कूल खोले जा रहे हैं किताबों को महंगा कर छात्र-छात्राओं को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है जिसका पूरे मध्य प्रदेश में विरोध हो रहा है लोग आंदोलन प्रदर्शन कर इसका विरोध कर रहे हैं। अन्य राजनैतिक दलों के सम्मेलनों और हमारे सम्मेलनों में फर्क है, मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी सबसे नीचे के पार्टी सदस्य की राय से चुनाव करती हैं, दूसरे दलों में मोबाइलों से सदस्य बन रहे है, चाहे वे चोर उचक्के बदमाश बलात्कारी हों उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, हमारी पार्टी में स्थानीय कमेटी और ब्रांच सचिव की अनुशंसा उपरांत मेहनतकश जनता के लिए संघर्ष करने वाले लोगो को ही सदस्यता दी जाती है, और आज जो कमेटी का चुनाव होगा आप सभी मौजूद पार्टी सदस्यों की सर्वसम्मति से होगा।इसके बाद जिला सचिव देवेंद्र वर्मा द्वारा 3 साल की समीक्षा रिपोर्ट पेश कर आगामी कार्यभार लिए गए रिपोर्ट की बहस के बाद 9 सदस्यीय कमेटी का चयन किया गया जिसमें कामरेड जगदीश पटेल ,कामरेड एन एस पटेल ,कामरेड देवेंद्र वर्मा, कामरेड नरेंद्र वर्मा ,कामरेड करण सिंह अहिरवार ,कामरेड गरीबदास चौधरी ,कामरेड लाल साहब वर्मा ,कामरेड राम सिंह वर्मा ,कामरेड लीलाधर वर्मा का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया।
राज्य सचिव मण्डल सदस्य कामरेड रामनारायन कुरारिया की उपस्थिति में 9सदस्यीय कमेटी के सदस्यों के बीच सचिव के लिए निवर्तमान सचिव देवेंद्र वर्मा द्वारा नए सचिव के लिए कामरेड जगदीश पटेल का नाम प्रस्तावित किया जिसे सर्वसम्मति से पास कर सम्मेलन में घोषणा कर सचिव के लिए चुने गए ।
राज्य सम्मेलन के लिए पांच प्रतिनिधियों का भी चयन किया गया जिसमें जगदीश पटेल, देवेंद्र वर्मा ,एन एस पटेल, राम सिंह वर्मा ,लीलाधर वर्मा का नाम प्रस्तावित किया जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया।सम्मेलन को जिले के प्रभारी राज्य सचिव मण्डल सदस्य कामरेड रामनारायण कुरिरया जी संबोधित करते हुए विस्तार से अपने भाषण में कहा कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी नरसिंहपुर जिले में एक विकल्प के रूप में आम जनता की भ्रष्टाचार की लड़ाई को लेकर आंदोलन प्रदर्शन कर जनता में विश्वास पैदा कर रही है और सभी सदस्यों से कहा कि पार्टी का विस्तार करना है तो आम जनता को लेकर आंदोलन में उतरना होगा तभी नरसिंहपुर जिले में पार्टी का विस्तार संभव है, सम्मेलन का समापन की घोषणा अध्यक्षता कर रहे कामरेड एन एस पटेल ने सभी का आभार करते हुए की गई।
