https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


🚆 रेलवे मेडिकल रिपोर्ट

Stringer24 News | यात्री स्वास्थ्य सूचना

📅 दिनांक: 7 मई 2026

ट्रेन नंबर: 12322 (डाउन मेल)

PNR: 9745533958

कोच: S3 | सीट: 61

यात्री का नाम: रमेश | उम्र: 36 वर्ष

यात्रा मार्ग: मुंबई से कोडरमा जंक्शन


🚨 चिकित्सा सूचना

डिप्टी से कमर्शियल नरसिंहपुर से सूचना प्राप्त हुई कि यात्री चिकन पॉक्स के कारण बार-बार बेहोश हो रहा है। ट्रेन के नरसिंहपुर पहुंचते ही रेलवे चिकित्सक डॉ आर आर कुर्रे द्वारा तत्काल जांच कर आवश्यक दवा दी गई, जिससे आगे की यात्रा बेहतर एवं स्वस्थ हो सके।

मरीज गंभीर स्थिति में था क्योंकि गर्मी से डिहाइड्रेशन हो रहा था। चिकन पॉक्स (जिसे छोटी माता भी कहते हैं) वेरिसेला जोस्टर वायरस के कारण होने वाला संक्रमण है। अत्यधिक कमजोरी, खाना न खाना और इंफेक्शन सिवियर होने से मरीज बार-बार बेहोश हो रहा था।


🦠 डॉक्टर की सलाह

रेलवे चिकित्सक ने बताया कि यह एक वायरस इंफेक्शन है जो संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में जाता है। ऐसी स्थिति में मरीज को पूर्ण आराम, हल्का भोजन, अधिक तरल पदार्थ लेना और आवश्यक दवा लेना जरूरी है। ऐसी स्थिति में यात्रा करने से मरीज के साथ-साथ अन्य स्वस्थ व्यक्तियों को भी संक्रमण फैलने का खतरा रहता है।

अत: सुरक्षित एवं सेफ यात्रा करें ताकि किसी को परेशानी ना हो।


💊 उपचार में उपयोगी दवाएं (डॉक्टर के अनुसार)

  • ए साइक्लोवीर टेबलेट
  • क्रीम
  • लेक्टो कैलेमाइन लोशन
  • अलीग्रा एम टेबलेट
  • एसिलोक टेबलेट

इन दवाओं से काफी हद तक आराम मिलता है, फिर भी अपने चिकित्सक के बताए अनुसार ही दवा लेना चाहिए।

— डॉ आर आर कुर्रे

© Stringer24 News | सत्य और समाज के बीच की कड़ी.
أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर