https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 



*सरपंच,सचिव ग्राम दामाद पर मेहरबान?: वास्तविक हितग्राही भटक रहे दर ब दर!: ग्राम पंचायत बसुरिया:चिचली:नरसिंहपुर*

क्या आप जानते हैं कि नरसिंहपुर जिले की ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना की सच्चाई क्या है?कितने वास्तविक पात्र हितग्राही इस योजना के लाभ से लाभान्वित हुए या फिर वंचित हुए?

सरकार की मंशा भले ही अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक नागरिक सुविधाओं को पहुंचाने की रही हो लेकिन स्थानीय स्तर पर प्रधानमंत्री आवास योजना भ्रष्टाचार का शिकार हो चुकी है!भ्रष्टाचार का यह पैसा सरपंच, सचिव जीआरएस,ठेकेदार से लेकर सीईओ की जेब तक जाता है!

सरकार के तमाम प्रयासों के बाद भी अनेक ऐसे परिवार हैं,जो आज भी सरकारी मदद से सर पर छत का सपना सजाए हुए हैं लेकिन उनकी सुनवाई करने वाले कोई नहीं है?

ज्योति नौरिया,भूरी नौरिया, पूना बाई, कुंवर बाई, उर्मिला बाई और अन्य महिलाओं ने बताया कि,भैया जी गांव के शुरू में ही हमारे घर है,तकरीबन पंद्रह से अधिक ऐसे परिवार हैं,जो झोपडी पर पनी, तिरपाल डाल कर जैसे तैसे दिन गुजार रहे हैं।कुछ लोगों का नाम २०१८ की सूची में शामिल था,लेकिन अभी तक आगे की कार्यवाही का कुछ पता नहीं चला।बड़े लोग हैं, चिन्ह चिन्ह कर घर दे रहे है,जो पहले से यहां बसे हुए हैं,उनकी तरफ ध्यान नहीं दिया,लेकिन जो दो तीन साल पहले यहां आकर बसे हैं,उन्हें इतनी जल्दी मकान कैसे मिल गया?सचिव और सरपंच की मिलीभगत के बिना यह कैसे संभव है?

जारी : 


أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर