*मोहपानी के मामले की भोपाल में गूंज?: ग्राम पंचायत मोहपानी:जनपद चिचली:नरसिंहपुर*
जैसा कि देखने में आ रहा है कि, ग्राम पंचायत मोहपानी में सरपंच पति और जितेंद्र की मिलीभगत का मामला गरमाता जा रहा है! इतना ही नहीं ग्रामीण जल्द ही निर्वस्त्र रैली का आयोजन कर सरपंच पति प्रथा का विरोध करते हुए नज़र आयेंगे। ग्रामीणों के बताए अनुसार निर्वस्त्र रैली आयोजन को लेकर विचार विमर्श किया जा रहा है।
अब तक प्राप्त ताजा जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों का तीन सदस्यीय दल जल्द ही भोपाल रवाना होगा और प्रदेश के मुखिया मोहन यादव से मिलकर ग्राम पंचायत में चल रही आर्थिक अनियमितताओ की जांच , जितेंद्र द्वारा सरपंच पति से मिलीभगत कर फर्जी हस्ताक्षर के जरिए सरकारी राशि को खुर्द बुर्द किए जाने के मामले की जांच और सरपंच पति प्रथा पर अंकुश लगाने की मांग करेंगे।
