*सरपंच और सचिव से वित्तीय अधिकार लिए जाएं वापस:सतीश और कृष्ण के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराएं विभागीय अधिकारी: ग्राम पंचायत पलेरा:जनपद चिचली:नरसिंहपुर*
*पंचायत नियोजन भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के सामने आने पर सरपंच,सचिव और जीआरएस के साथ ही अन्य दोषियों पर पंचायत राज अधिनियम के तहत कार्यवाही की मांग जोर पकड़ने लगी है। विभागीय शिकायतों के बाद पंचायत में सनसनी फैल गई है, गांव के चौक बाजार में सरपंच और जीआरएस की करस्तानियों की चर्चा लोग चटखारे लेकर कर रहे हैं,सरपंच की साख पर इस मामले ने बट्टा लगा दिया है*
*जनपद पंचायत में बैठे मठाधीश अधिकारी एसडीओ सीईओ कुंभकरणी नींद पर सो रहे हैं।सचिव सरपंच के खिलाफ गबन के आरोप में मामला दर्ज कब किया जाएगा, अधिकारी यह बताने की जहमत कब उठायेंगे?*
*जिले के ग्राम पंचायतों में कुछ नौकरशाह विकास कार्य पर नासूर बनकर दिमक की तरह खोखला करने में लगे हुए हैं। व्यापक रूप से फैले भष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए कहीं ना कहीं प्रशासन तंत्र नाकाम साबित हो रहा है और आज ग्राम पंचायतों में विकास कार्यो की उल्टी गंगा बह रही।*
*ग्राम पंचायत पलेरा में शासकीय राशि की हुई जमकर धांधली बाजी , जिन हाथों में ग्राम पंचायत के खजाने की चाबी वही जिम्मेदार नौकरशाह कर्मचारी,अधिकारी अपने निजी स्वार्थ व अपने चहेतों को लाभ अर्जित करने के चक्कर में भारी पैमाने पर मनरेगा कार्यों में फर्जी हाजिरी मास्टर रोल में भरकर शासकीय राशि का बंदरबांट किया गया।*