*फर्जी टीटी बनकर महिला पातालकोट एक्सप्रेस में कर रही थी टिकिट चेकिंग!*
हाल ही मे उत्तर कोरिया से जो घटना निकलकर सामने आ रही है,उसका वीडियो देखकर आपके होश फाख्ता हो जायेंगे,आपको सोचने पर मजबूर होना पड़ेगा कि,क्या ऐसा भी हो सकता है।
दरअसल,वीडियो में ट्रेन यात्रियों ने नकली टीटी बन लोगों से पैसे ऐंठ रही लड़की को पकड़ा है जिसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि ट्रेन में टिकट चेक कर रही महिला एक फर्जी टीटी है जो गरीब और बिना टिकट यात्रियों से अवैध वसूली की फिराक में दिख रही है।महिला ने अपने आप को टीटी जैसा दिखाने के लिए गुलाबी जैकेट भी पहन रखी है।
जब कुछ यात्रियों को महिला पर संदेह हुआ वीडियो में आप देखें की,कुछ सजग यात्री महिला से उसका आईडी कार्ड और जॉब नंबर पूछ रहे हैं, लेकिन फर्जी टीटी अपनी पहचान जाहिर करने से मना कर देती है. और पकड़े जाने पर कहती है कि आपके पास टिकट नहीं है तो कोई बात नहीं, मैं तो मैडम के कहने पर चेकिंग के लिए आई हूं, अन्यथा मेरा अधिकार क्षेत्र तो मथुरा तक ही है।