https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 *विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न संस्थाओं ने आयोजित किये कार्यक्रम व पौधेरोपण* *ब्रम्हकुमारी संस्था के बच्चों ने दिया नाट्य संदेश*

सालीचौका नरसिंहपुरः

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर (खेरापति मंदिर) कुआं के पास नगर परिषद

अध्यक्ष राकेश सिलावट एवं सीएमओ भवानी प्रसाद शर्मा के आदेशानुसार

 नगर के वार्ड क्रमांक 07 में कुयें के पास पौधेरोपण किया गया एवं सफाई की गई,और प्रत्येक व्यक्ति को एक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया गया,जिससे पर्यावरण स्वच्छ और सुंदर वातावरण बना रहे जिसमें इंजीनियर सुश्री मोहिनी कड़पेती, तेजपाल पटेल , ज्ञानेश सिलावट , पार्षद गण , जनप्रतिनिधि ,सफाई प्रभारी श्री सुरेश मेहरा , सफाई मित्र ,व सिविक रिसोर्स मैनेजमेंट टीम से वर्षा बर्मन उपस्थित रहीं।।

वहीं *प्रजापति ब्रम्ह कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय* के तत्वावधान में कमलेश विश्वकर्मा के निवास पर

विश्व पर्यावरण दिवस पर बच्चों द्वारा नाट्य मंचन के साथ प्रस्तुति दी गई।

   *कदम संस्था* का *बजरंग बाटिका प्रांगण* में पौधेरोपण व संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें बिगड़ते पर्यावरण के संदर्भ में लोगों ने अपने विचार रखें सभी ने माना कि इस आपाथापी के युग में लोग पर्यावरण के प्रति सचेत नहीं हैं , एक जाग्रति की आवश्यकता है और यदि अभी सचेत नहीं हुए 

 तो आने वाले समय में परिणाम बड़े भयावह होंगे ।

  युद्ध स्तर पर पेड़ पौधों को लगाना होगा अभी भारत में 500 करोड़ पौधों को लगाने की आवश्यकता है जो आसान लक्ष्य नहीं है पर कठिन भी नहीं है ।

  इस अवसर पर कदम साथियों के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की इस मोके पर कदम संस्था के प्रणेता अजय खत्री ,डाक्टर स्वाति कुचानिया ,जय मोहन शर्मा, मंजू खत्री ,जुझार सिंह कौरव, मनोज द्विवेदी ,सुरेंद्र साहू , नारायण सोनी ,कंछेदी लाल धानक ,सुरेंद्र पटेल, मनोज वसा और अन्य कदम साथी उपस्थित रहे

*संकुल केंद्र बनवारी में शिक्षक संगोष्ठी श्रमदान पौधारोपण*

सांईखेड़ा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले हायर सेकेंडरी स्कूल बनवारी में जो कि संकुल केंद्र है उसके अंतर्गत संकुल की समस्त प्राथमिक माध्यमिक शालाओं के शिक्षकों प्रधान पाठकों ने उपस्थित होकर विश्व पर्यावरण दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया।

 जिसमे प्रभारी प्राचार्य आनंद चौकसे ने एक बैठक का आयोजन किया जिसमें संकुल के समस्त शिक्षकों ने संकुल केंद्र में बनी वाटिका में श्रमदान करते हुए गाजर घास का उन्मूलन किया।

साथ ही सभी शिक्षकों ने पौधारोपण भी किया पौधारोपण और श्रमदान के उपरांत पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न विषयों पर जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक,जल संरक्षण,ऊर्जा बचाओ आसपास के पर्यावरण का शुद्धिकरण उसकी समस्याएं और उनका समाधान आदि पर भी चर्चा की।

शासन प्रशासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप संकुल स्तर पर की गई इस बैठक में संकुल के तमाम शिक्षकों ने अपने विचार और कार्य अनुभव शेयर किये।

साथी उक्त बैठक में वरिष्ठ शिक्षक प्रीतम रूसिया, उमाकांत पचौरी,हल्केवीर कुशवाहा,सुरेंद्र कुशवाहा, मानक लाल अहिरवार अनिरुद्ध अवस्थी आदि ने भी अपने विचार रखें साथ ही उक्त बैठक का संचालन लालजी कपाड़िया द्वारा किया गया।

उक्त बैठक में सभी ने पर्यावरण से संबंधित चर्चाएं की साथी बच्चों में किस तरह से पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाई जाए इसके लिए स्कूलों में समूह बनाकर जानकारी और उनकी कार्यशीलता पर चर्चा की जाये।

5 जून विश्व पर्यावरण दिवस को कार्यशाला के रूप में अपनाया जाना चाहिए अपने आसपास पौधों का संरक्षण करें और नए पौधों का रोपण करें।

उक्त बैठक में समस्त संकुल के तमाम शालाओं के शिक्षक उपस्थित जिनमें सुनील कुमार द्विवेदी,आशीष शर्मा,श्रीमती सरला झरिया, प्रतीक गुप्ता,शिवहरि उपाध्याय ,कृष्णकांत पटेल, कृष्णकांत कुशवाहा, नीतेश सोनी, सचिन मिर्धा, मुकेश कुबरे, विक्रम ठाकुर, डालचंद कोठिया, ओंकार मेहरा, बीरालाल लोधी, दीपेश अग्रवाल , शेख जफर खान ,सुरेंद्र मरकाम, अकील खान ,महेंद्र पटेल, श्रीमती रेंहाना मंसूरी ,देवेन्द्र रुसिया, लक्ष्मी कौरव ,संध्या सराठे, संध्या चौधरी, प्रियंका अग्रवाल, पायल चौबे ,कोमल सकवार ,मनोरमा शर्मा ,शैल गुप्ता, मोती बुनकर आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

*पर्यावरण दिवस पर साहू युवा संगठन, आर्ट ऑफ लिविंग व रोटरी क्लब के माध्यम से वृक्षारोपण किया गया!*

पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर आनंद विहार कॉलोनी गाडरवारा में साहू युवा संगठन, आर्ट ऑफ लिविंग व रोटरी क्लब परिवार के द्वारा छायादार व फलदार पौधों का पौधारोपण किया गया!सभी ने इन्हें पौधों से वृक्ष बनने तक का संकल्प लिया! कार्यक्रम में सर्वप्रथम पौधों को मंत्र उच्चारण के साथ पूजन करके रक्षा सूत्र बांधकर रोपित किया गया! साहू युवा संगठन सदस्य श्री नीलेश साहू द्वारा पौधों के महत्व को बताते हुए, सभी से इस बरसात में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का निवेदन किया! आर्ट ऑफ़ लिविंग शिक्षक रमाकांत गुप्ता ने सभी को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए,पौधारोपण से पर्यावरण स्वच्छ रहता है की जानकारी दी! रोटरी क्लब अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव ने तापमान को कम करने के लिए वृक्षारोपण करने के लिए जोर दिया! इसी क्रम में मनोज वसा द्वारा पर्यावरण के महत्व को बताया गया व सुरेंद्र साहू ने उपस्थित सभी सदस्यों का रोटरी क्लब,आर्ट ऑफ़ लिविंग व साहू समाज की ओर से आभार व्यक्त किया! कार्यक्रम में प्रमुख रुप से रमाकांत गुप्ता,सुनील श्रीवास्तव,अशोक राजपूत, मनोज वसा,सुरेंद्र साहू,विनोद दूगड़, संजय पटेल,नीलेश साहू,प्रतीक साहू,रोशन साहू, मुकेश पटेल, श्रीमति रितु साहू,स्नेह साहू व समाजसेवी संस्थाएं के सदस्य व संस्था प्रमुख उपस्थित रहे!।

 *विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय हाई स्कूल अमाडा* में शाला प्रभारी महेंद्र सिंह वर्मा स्कूल शिक्षकों , सामाजिक स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा पौधारोपण किया गया इस मौके विवेकानंद वार्ड प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष पुखराज राजपूत , नवांकुर संस्था रामेश्वर वर्मा एवं शिक्षक और शाला के छात्र उपस्थित रहे जिसमें जे. एल. साहू , रामकुमार मेहरा परेश नागवंशी ,ज्ञानवती वर्मा, सुधा गढ़वाल ,उपस्थित रहे।

प्रकाशित समाचार पत्रकार अवधेश चौकसे द्वारा stringer24news के साथ साझा किया गया।

Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर