*फिर एक ज्वेलर्स दुकान के टूटे ताले*
*पुलिस के लिए सिर दर्द बने चोर*
सालीचौका नरसिंहपुर, नगर का हृदय स्थल गुड बाजार में स्थित श्री ज्वेलर्स की दुकान के दोनों तालों के सटर के लॉक तोड़ने में सफल हुए शातिर चोर सेंटर लॉक ने बचाया वरना सोने चाँदी के जेवरात हो जाते पार चोरी से पहले चोरों ने सबसे पहले बाहर लगा सीसीटीवी कैमरे को तोड़ा फिर शटर के लॉक तोड़ने का काम शुरू किया बकायदा चोर शटर के लॉक तोड़ने में सफल हो गए लेकिन सेंटर लॉक में पसीने छूट गए मेन रोड होने की वजह से भाग खड़े हुए गुड़ बाजार में चोरों ने देररात्री यह दूसरी दुकान है जिसके ताले तोड़े गए पुलिस द्वारा की जा रही गस्त पर आज फिर सवाल खड़े हुए की आखिरकार रात भर
सायरन बजाते हुए डायल हंड्रेड वाहन करता क्या है रात भर गाड़ी घूमती उसके वावजूद मेन रोड की दुकानों के ताले टूटना सालीचौका पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर रही पुलिस अधीक्षक महोदय जरा आप ही गोर करें नही तो आने वाले समय में नगर में कोई बड़ी चोरी की बारदात घट सकती आपकी पुलिस तो हाथ पे हाथ धरे बैठे हुई है जनता व्यापारी वर्ग बेजा चिंता में है क्योंकि ताले टूटने का सिलसिला लगातार जारी है ।
जल्द कोई ठोस कदम उठाएं।