*भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष ने किया हज यात्रियों स्वागत सम्मान*
नरसिंहपुर न्यूज@रिपोर्टर शाह फैसल।
दिनांक 1 जून 2024 दिन शनिवार ।
हज यात्रियों की रवानगी का सिलसिला जारी है। जिला के कुछ हज यात्री 31 मई को मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं तो कुछ हज यात्री 1 जून शनिवार को मुंबई के लिए रवाना हुए।
हज यात्रा की रवानगी से पूर्व सभी हज यात्रियों का उनके परिजनों और परिचितों द्वारा पुरजोर इस्तकबाल कर रवाना किया गया।
*भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष द्वारा स्वागत सम्मान*
इसी सिलसिले में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री अबरार उर्फ राजू मंसूरी जी और उनके अन्य साथियों द्वारा जाने वाले हज यात्रियों का फूलमाला पहना कर पुरजोर और पुरखुलूस इस्तकबाल कर उनका स्वागत सम्मान कर नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन से हज यात्रियों को मुंबई के लिए रवाना किया गया। इन हज यात्रियों में जिला अध्यक्ष राजू मंसूरी जी के चाचा और चाची भी हज यात्रा पर जा रहे हैं।
सभी हज यात्री 4 जून को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सऊदी अरब के लिए हवाई जहाज से उड़ान भरेंगे। सभी ने हज यात्रियों से कौम और मुल्को मिल्लत की भलाई की दरख्वास्त की है।